Israel-Iran LIVE: ईरान ने दिए संघर्षविराम के संकेत; इस्राइल में मरने वालों का आंकड़ा 10 हुआ
{"_id":"684dfcf0b1e4ce8c1a0929a3","slug":"israel-iran-tension-live-updates-iran-israel-attack-each-other-again-after-rejecting-us-nuclear-proposal-2025-06-15","type":"live","status":"publish","title_hn":"Israel-Iran LIVE: ईरान ने दिए संघर्षविराम के संकेत; इस्राइल में मरने वालों का आंकड़ा 10 हुआ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Sun, 15 Jun 2025 01:50 PM IST
नितिन गौतम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव/तेहरान/वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव/तेहरान/वाशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:50 PM IST
खास बातें
Iran Israel Conflict News Live : शुक्रवार को इस्राइल के ईरान के कई परमाणु ठिकानों पर हमले के बाद से दोनों देशों में संघर्ष जारी है। इसके चलते पश्चिम एशिया में तनाव और गहराता जा रहा है। दोनों देशों ने तीसरी रात भी एक दूसरे प हवाई हमले जारी रखे हैं। इस संघर्ष में अब तक दर्जनों लोग मारे जा चुके हैं और इस संघर्ष का फिलहाल कोई अंत नजर नहीं आ रहा है। शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात को भी इस्राइली हमले के बाद ईरान ने भी पलटवार किया और इस्राइल पर सैंकड़ों मिसाइलों से हमला बोला। हमले के बाद इस्राइल में भी नुकसान हुआ है और कई लोग घायल हुए हैं। आइए जानते हैं कि दोनों देशों के बीच संघर्ष में पल पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
इस्राइल ईरान टकराव।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
01:43 PM, 15-Jun-2025
ईरान ने दिए संघर्ष विराम के संकेत
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने एक बयान में संकेत दिए हैं कि ईरान संघर्ष विराम करना चाहता है। अरागची ने कहा कि अगर इस्राइल उनके देश पर हमले बंद कर देता है तो वे भी हमले नहीं करेंगे। इस्राइल ने शुक्रवार को ईरान पर हमले किए थे, जिनमें ईरानी सेना के कई शीर्ष कमांडर और परमाणु वैज्ञानिक मारे गए थे। परमाणु समझौते को लेकर अमेरिका और ईरान में आज बातचीत होनी थी, लेकिन हमलों के बाद ईरान ने इस बैठक से इनकार कर दिया।01:37 PM, 15-Jun-2025
इस्राइली सेना की ईरानी लोगों को चेतावनी
इस्राइली सेना ने रविवार को ईरान के लोगों के लिए चेतावनी जारी करते हुए उन्हें तुरंत हथियार निर्माण उत्पादन फैक्ट्री खाली करने की सलाह दी क्योंकि इस्राइल ईरान के हथियार केंद्रों पर हमले की योजना बना रहा है। इस्राइली सेना के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। यहचेतावनी ऐसे समय आई है, जब ईरानी विदेश मंत्री ने संकेत दिए हैं कि अगर इस्राइल, ईरान पर हमले रोक देता है तो ईरान भी हमला नहीं करेगा।
विज्ञापन
01:32 PM, 15-Jun-2025
इस्राइल के साथ संघर्ष में, पाकिस्तान ने किया ईरान का समर्थन
इस्राइल के साथ संघर्ष में, पाकिस्तान ने पड़ोसी मुल्क ईरान का समर्थन किया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ईरान के राष्ट्रपति से फोन पर बात की और ईरान को बिना शर्त समर्थन देने की बात कही। पाकिस्तानी पीएम ने इस्राइल के हमले की निंदा की और इसे ईरान की संप्रभुता का उल्लंघन बताया। शहबाज शरीफ ने कहा कि इस्राइली हमले के बाद ईरान को जवाब देने का पूरा अधिकार है।11:50 AM, 15-Jun-2025
ईरान के हमले में इस्राइल को भारी नुकसान, मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 10 हुआ
ईरान द्वारा बैलिस्टिक मिसाइलों से किए गए हमले में इस्राइल को भी भारी नुकसान झेलना पड़ा है। इस्राइल में कई मकान हमले में तबाह हो गए हैं और अब मृतकों का आंकड़ा भी बढ़कर 10 हो गया है। बेत याम इलाके में ईरानी हमले के बाद सात लोग लापता हैं और उनके मलबे में दबे होने की आशंका है। इस्राइल के ईरान पर हमले में 100 स ेज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है। मृतकों में ईरान के दो परमाणु वैज्ञानिक और कई शीर्ष सैन्य कमांडर भी शामिल हैं।09:46 AM, 15-Jun-2025
अमेरिका की स्थिति पर संशय
इस्राइल के ईरान पर हमले में अमेरिकी की संलिप्तता को लेकर संशय की स्थिति है। दरअसल अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि अमेरिका हमले में शामिल नहीं है। वहीं राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उन्हें इस्राइल के हवाई हमले के बारे में पहले से जानकारी थी। भारत के पूर्व राजदूत महेश सचदेव का कहना है कि अमेरिका के बयानों में विरोधाभास है। उन्होंने कहा कि इस्राइल का ईरान पर हमला बड़ी सफलता है और इससे अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत में अमेरिका ज्यादा शर्त लगा सकेगा।08:34 AM, 15-Jun-2025
इस्राइल के यमन में हमले
इस्राइल ने रविवार को यमन में भी हवाई हमले किए। हमला एक हूती नेता के ठिकाने को निशाना बनाकर किया गया। गौरतलब है कि इस्राइल के ईरान पर हमले के बाद हूतियों ने ईरान का समर्थन किया था और कहा था कि इस्राइल के हमले का जवाब देना ईरान का अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:25 AM, 15-Jun-2025
'ईरान के परमाणु केंद्रों पर हमले पूरे'
इस्राइली सेना (आईडीएफ) ने रविवार को कहा कि उन्होंने तेहरान में परमाणु हथियार केंद्रों पर हमले पूरे कर लिए हैं। आईडीएफ ने कहा कि उन्होंने उस केंद्रों पर हमले किए, जहां से ईरान परमाणु हथियार बना सकता था। आईडीएफ ने ईरान के रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय को भी निशाना बनाया। ईरान ने भी इस्राइल पर हमले किए, जिसके बाद लाखों इस्राइली बंकरों में जाने को मजबूर हुए। ईरान के ताजा हमलों में इस्राइल में एक व्यक्ति की मौत हुई है और 19 लोग घायल हुए हैं।06:49 AM, 15-Jun-2025
जॉर्डन ने बंद किया हवाई क्षेत्र
इस्राइल और ईरान के बीच लगातार जारी मिसाइल और ड्रोन हमलों को देखते हुए पड़ोसी जॉर्डन ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है।
इस्राइल और ईरान के बीच लगातार जारी मिसाइल और ड्रोन हमलों को देखते हुए पड़ोसी जॉर्डन ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है।
06:47 AM, 15-Jun-2025
आईडीएफ ने एसपीएनडी परमाणु परियोजना के मुख्यालय को बनाया निशाना
इस बीच, इस्राइली रक्षा बलों ने बताया है कि आईडीएफ ने ईरानी शासन की परमाणु हथियार परियोजना से संबंधित तेहरान में कई ठिकानों को निशाना बया है। इन लक्ष्यों में ईरानी रक्षा मंत्रालय का मुख्यालय, एसपीएनडी परमाणु परियोजना का मुख्यालय और अन्य लक्ष्य शामिल थे। आईडीएफ ने कहा कि ये ठिकाने ईरान के परमाणु हथियार प्राप्त करने की कोशिशों को बल देते थे। इसके अलावा ईरान ने यहां अपने परमाणु कार्यक्रम से संबंधित जानकारी छिपा रखी थी।
इस बीच, इस्राइली रक्षा बलों ने बताया है कि आईडीएफ ने ईरानी शासन की परमाणु हथियार परियोजना से संबंधित तेहरान में कई ठिकानों को निशाना बया है। इन लक्ष्यों में ईरानी रक्षा मंत्रालय का मुख्यालय, एसपीएनडी परमाणु परियोजना का मुख्यालय और अन्य लक्ष्य शामिल थे। आईडीएफ ने कहा कि ये ठिकाने ईरान के परमाणु हथियार प्राप्त करने की कोशिशों को बल देते थे। इसके अलावा ईरान ने यहां अपने परमाणु कार्यक्रम से संबंधित जानकारी छिपा रखी थी।
04:29 AM, 15-Jun-2025
ईरानी रक्षा मंत्रालय मुख्यालय को इस्राइल ने बनाया निशाना
वहीं, ईरान की अर्द्ध-सरकारी समाचार एजेंसी तस्नीम न्यूज़ ने बताया कि इस्राइल ने रविवार तड़के ताबड़तोड़ हवाई हमले किए हैं। इस्राइल ने तेहरान स्थित ईरानी रक्षा मंत्रालय मुख्यालय को निशाना बनाया। इसके साथ ही ईरानी अधिकारियों ने यह भी कहा कि तेहरान के उत्तर-पश्चिम में शाहरान तेल डिपो पर भी इस्राइल ने हमला किया। तस्नीम न्यूज़ ने कहा कि ऑपरेशनल और बचाव बल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और अभी भी आग बुझाने का काम कर रहे हैं।
वहीं, ईरान की अर्द्ध-सरकारी समाचार एजेंसी तस्नीम न्यूज़ ने बताया कि इस्राइल ने रविवार तड़के ताबड़तोड़ हवाई हमले किए हैं। इस्राइल ने तेहरान स्थित ईरानी रक्षा मंत्रालय मुख्यालय को निशाना बनाया। इसके साथ ही ईरानी अधिकारियों ने यह भी कहा कि तेहरान के उत्तर-पश्चिम में शाहरान तेल डिपो पर भी इस्राइल ने हमला किया। तस्नीम न्यूज़ ने कहा कि ऑपरेशनल और बचाव बल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और अभी भी आग बुझाने का काम कर रहे हैं।