फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israeli PM Netanyahu says open to partial pause, hostage deal but "war will not end" until Hamas destroyed

Gaza War: इस्राइली PM बोले- बंधकों को छुड़ाने के लिए आंशिक समझौते को तैयार, हमास के खात्मे तक युद्ध चलता रहेगा

Tue, 25 Jun 2024 03:12 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, तेल अवीव
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, तेल अवीव Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Tue, 25 Jun 2024 03:12 AM IST
सार

इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि हम बंधकों को छुड़ाने के लिए आंशिक रूप से समझौता कर सकते हैं। लेकिन हमास के खात्मे तक यह युद्ध समाप्त नहीं होगा।

विज्ञापन
Israeli PM Netanyahu says open to partial pause, hostage deal but "war will not end" until Hamas destroyed
इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : एएनआई

विस्तार

हमास के साथ चल रहे युद्ध के बीच इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि गाजा में बंधकों की वापसी के लिए वह आंशिक समझौते के बदले लड़ाई रोकने को तैयार हैं। लेकिन जब तक हमास हमास का खात्मा नहीं हो जाता है युद्ध समाप्त नहीं होगा। 

विज्ञापन


द टाइम्स ऑफ इस्राइल के मुताबिक नेतन्याहू ने कहा है कि इस्राइल लेबनान के हिजबुल्लाह के साथ पूर्ण रूप से युद्ध के लिए तैयार है। हिजबुल्लाह लगातार सीमा पार करके इस्राइल में हमले बढ़ा रहा है। नेतन्याहू ने बताया कि गाजा पट्टी में भी युद्ध धीरे-धीरे समाप्ति की ओर जा रहा है।
विज्ञापन


नेतन्याहू ने कहा कि जैसे-जैसे इज़राइल लेबनान के हिजबुल्लाह के साथ संभावित पूर्ण युद्ध के लिए तैयार हो रहा है, जो इज़राइल पर अपने सीमा पार हमले बढ़ा रहा है, गाजा पट्टी में तीव्र युद्ध का चरण भी समाप्त हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


7 अक्टूबर को हमास के आतंकी हमले के बाद किसी हिब्रू मीडिया आउटलेट के साथ नेतन्याहू का यह पहला साक्षात्कार था। यह पूछे जाने पर कि क्या इस्राइल हमास के साथ समझौता करने के लिए तैयार है, जिसका जवाब देते हुए नेतन्याहू ने कहा, "नहीं मैं युद्ध समाप्त करने और हमास को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हूं। हालांकि बंधकों को छुड़ाने के लिए मैं आंशिक समझौते के लिए तैयार हूं। 


अमेरिका से नाराज नेतन्याहू
नेतन्याहू ने  बाइडन प्रशासन को घेरते हुए कहा था, "करीब चार महीने पहले तक अमेरिका से इस्राइल आने वाले हथियार सामग्री में कमी कई थी। हमने कई हफ्तों तक अमेरिका से शिपमेंट में तेजी लाने का अनुरोध किया। हमने ऐसा बार-बार किया। हमने उच्चतम स्तर पर ऐसा किया। हमें सभी प्रकार के स्पष्टीकरण मिले। बुनियादी स्थिति नहीं बदली। कुछ वस्तुएं छिटपुट रूप से आईं, लेकिन बड़े पैमाने पर युद्ध सामग्री पीछे ही रही गई। हालांकि, नेतन्याहू ने यह स्पष्ट नहीं किया कि व किस हथियार की बात कर रहे हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed