फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israeli navy attacks houthi rebel-held Yemen port city of Hodeida attack on supply chain

Israel: इस्राइली नौसेना ने पहली बार यमन में किया हमला, हूतियों की सप्लाई चेन काटने की कोशिश

Wed, 11 Jun 2025 09:25 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 11 Jun 2025 09:25 AM IST
सार

इस्राइल ने हूतियों को चेतावनी भी दी है कि अगर वे आगे भी इस्राइल पर हमले जारी रखते हैं तो इस्राइल द्वारा फिर मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। इस्राइली रक्षा मंत्री ने यमन का हवाई और समुद्री तौर पर ब्लॉक करने की धमकी दी। 

विज्ञापन
Israeli navy attacks houthi rebel-held Yemen port city of Hodeida attack on supply chain
इस्राइल का हमला - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइली नौसेना ने पहली बार यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर हमला किया। यह हमला यमन के पोत शहर होदेइदा में किया गया। इससे पहले मंगलवार की सुबह इस्राइली वायुसेना ने भी होदेइदा में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर हवाई हमले किए थे। अब नौसेना द्वारा भी होदेइदा को निशाना बनाया गया। होदेइदा शहर पर हूतियों का कब्जा है और माना जाता है कि यमन में राशन और अन्य जरूरी सामान की सप्लाई के लिए होदेइदा काफी अहम है। आरोप है कि होदेइदा से ही हूतियों को हथियारों की सप्लाई होती है। ऐसे में इस्राइली नौसेना के हमले में हूतियों की सप्लाई चेन काटने की कोशिश की गई। 
विज्ञापन


अमेरिका ने भी बीते दिनों किए थे यमन पर हमले
हमले में होदेइदा को काफी नुकसान हुआ है। होदेइदा से होने वाली हथियारों की कथित सप्लाई संयुक्त राष्ट्र की पकड़ में भी नहीं आ पा रही थी। मंगलवार सुबह को हूतियों ने भी एक बार फिर इस्राइल पर मिसाइल हमला किया था। हालांकि इस्राइल के एयर डिफेंस ने मिसाइल को हवा में ही तबाह कर दिया। इससे पहले अप्रैल में अमेरिका ने भी यमन के हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर हवाई हमले किए थे, जिनमें 74 लोग मारे गए थे। अब इस्राइल द्वारा हूतियों पर हमले किए जा रहे हैं। इस्राइल ने हूतियों को चेतावनी भी दी है कि अगर वे आगे भी इस्राइल पर हमले जारी रखते हैं तो इस्राइल द्वारा फिर मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। इस्राइली रक्षा मंत्री ने यमन का हवाई और समुद्री तौर पर ब्लॉक करने की धमकी दी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US-China Trade Deal: चीन और अमेरिका के बीच लंदन में वार्ता के बाद बनी सहमति; दोनों देश व्यापार विवाद सुलझाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


भूमध्य सागर में तैनात है इस्राइली नौसेना
इस्राइली सेना ने बताया कि मिसाइल नौकाओं से यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर हमला किया गया। इस्राइली नौसेना में 9000 से ज्यादा जवान हैं और 7 अक्तूबर के हमले के बाद अधिकतर नौसेना भूमध्य सागर इलाके में तैनात है। इस्राइली सेना ने बयान जारी कर कहा कि होदेइदा में हमले बंदरगाह के सैन्य इस्तेमाल को रोकना है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed