फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Agreement reached between China and America after talks in London; Both countries will resolve trade disputes

US-China Trade Deal: चीन और अमेरिका के बीच लंदन में वार्ता के बाद बनी सहमति; दोनों देश व्यापार विवाद सुलझाएंगे

Wed, 11 Jun 2025 08:58 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: बशु जैन Updated Wed, 11 Jun 2025 08:58 AM IST
सार

चीन और अमेरिका के बीच बीते दिनों व्यापार विवाद बढ़ गया था। ट्रंप के चीनी छात्रों के वीजा रद्द करने और कंप्यूटर चिप निर्यात नियंत्रण निर्देश जारी करने के फैसले के बाद चीन ने नाराजगी जाहिर की। इसके बाद ट्रंप और जिनपिंग ने फोन पर बात की और दोनों देशों ने लंदन में व्यापार वार्ता की।

विज्ञापन
Agreement reached between China and America after talks in London; Both countries will resolve trade disputes
डोनाल्ड ट्रंप / शी जिनपिंग - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका और चीन के बीच लंबे समय से चल रहा व्यापार विवाद अब सुलह की राह पर बढ़ चला है। लंदन में दोनों देशों के बीच हुई व्यापार वार्ता के बाद संकेत मिले हैं कि दोनों देश समझौता करने पर सहमत हो गए हैं। चीनी मीडिया ने कहा कि अमेरिका और चीन व्यापार विवादों को सुलझाने के लिए समझौते को क्रियान्वित करने के लिए एक रूपरेखा पर सहमत हो गए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को लंदन में दो दिनों की वार्ता के समापन के बाद यह खुलासा हुआ है। चीनी सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक वाणिज्य उपमंत्री और चीन के अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रतिनिधि ली चेंगगांग ने कहा कि दोनों पक्ष मई में जेनेवा में हुई वार्ता में दोनों नेताओं के बीच बनी सहमति को क्रियान्वित करने के लिए एक रूपरेखा पर सहमत हो गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कैलिफोर्निया के गवर्नर बोले- सैन्य जाल बिछा रहे ट्रंप, यह लोकतंत्र पर हमला
विज्ञापन
विज्ञापन


ली और चीन के वाणिज्य मंत्री वांग वेंटाओ, उप प्रधानमंत्री हे लिफेंग के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे। उन्होंने बकिंघम पैलेस के पास 200 साल पुरानी हवेली लैंकेस्टर हाउस में अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक, ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट और व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर से मुलाकात की। मंगलवार को लुटनिक ने कहा था कि वार्ता अच्छी चल रही है तथा उन्हें उम्मीद है कि यह पूरे दिन जारी रहेगी।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले गुरुवार को चीनी नेता शी जिनपिंग से फोन पर लंबी बातचीत की और संबंधों को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश शुरू हुई। ट्रंप ने अगले दिन सोशल मीडिया पर बताया कि सोमवार को लंदन में व्यापार वार्ता होगी। 


ट्रंप के बयान के बढ़ा विवाद
चीन और अमेरिका के बीच विवाद ट्रंप के बयान के बाद बढ़ा। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा था कि 'बुरी खबर यह है कि चीन ने हमारे साथ अपने समझौते का पूरी तरह से उल्लंघन किया है, जो कुछ लोगों के लिए चौंकाने वाली बात नहीं है। अब 'मिस्टर नाइस गाइ' बनने की जरूरत नहीं है।'  ट्रंप ने ओवल ऑफिस में कहा कि वह चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बात करेंगे और कोशिश करेंगे कि कोई समाधान निकले। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के चीनी छात्रों के वीजा रद्द करने और कंप्यूटर चिप निर्यात नियंत्रण निर्देश जारी करने के फैसले पर चीन ने नाराजगी जाहिर की थी। 

ये भी पढ़ें: ट्रंप समर्थक सियाटारेली न्यूजर्सी गवर्नर का प्राइमरी चुनाव जीते, डेमोक्रेट्स का तिलिस्म तोड़ने की चुनौती

अमेरिका-चीन ने टैरिफ को 90 दिनों के लिए घटाया था
उल्लेखनीय है कि हाल ही में अमेरिका और चीन के बीच जेनेवा में बैठक हुई थी। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे पर लगाए गए टैरिफ को 90 दिनों के लिए घटा दिया था। अमेरिका ने चीनी सामान पर टैरिफ को 145 प्रतिशत से घटाकर 30 प्रतिशत कर दिया था। वहीं, चीन ने भी अमेरिकी सामान पर अपने करों को 125 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया था। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed