{"_id":"68c0a3d2ad06b82ecf021934","slug":"israeli-government-ordered-houses-demolition-of-accused-in-attack-on-bus-stop-in-jerusalem-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्राइल में चलेगा बुलडोजर: यरूशलम हमले के आरोपियों के ढहाए जाएंगे घर, नागरिकों को मिलेगा हथियार का लाइसेंस","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इस्राइल में चलेगा बुलडोजर: यरूशलम हमले के आरोपियों के ढहाए जाएंगे घर, नागरिकों को मिलेगा हथियार का लाइसेंस
Wed, 10 Sep 2025 03:32 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Wed, 10 Sep 2025 03:32 AM IST
सार
रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने एक बयान में कहा कि उन्होंने हमलावरों के परिवार के सदस्यों और दोनों कस्बों के बाशिंदों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है। दोनों कस्बों में बिना परमिट के बने हर ढांचे को ध्वस्त कर दिया जाएगा। कस्बों के 750 लोगों की इस्राइल में काम करने की अनुमति रद्द कर दी जाएगी, जो कई फलस्तीनी परिवारों की आय का मुख्य स्रोत है।
विज्ञापन
इजराइल काट्ज, रक्षा मंत्री, इस्राइल
- फोटो : एएनआई
विस्तार
इस्राइल ने यरूशलम में बस स्टॉप पर हुए हमले के मामले में कड़ा कदम उठाया है। सरकार ने हमले के दोनों आरोपियों, उनके रिश्तेदारों तथा कस्बे के रहने वाले अन्य लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाने का आदेश दिया है। यही नहीं, हमलावरों के रिश्तेदारों व उनके गांवों के सैकड़ों लोगों का वर्क परमिट भी रद्द किया जाएगा। यरूशलम के बस स्टॉप पर सोमवार को बंदूकधारियों के हमले में छह लोग मारे गए थे, जबकि कई घायल हुए थे। दोनों बंदूकधारी मौके पर ही मारे गए थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Trump Funding Freeze: चीफ जस्टिस बोले- ट्रंप की फंडिंग पर रोक बरकरार, 5 बिलियन USD की विदेशी सहायता पर खतरा...
विज्ञापन
दोनों हमलावर इस्राइल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक के कतन्ना और कुबेइबा कस्बों के रहने वाले थे। रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने एक बयान में कहा कि उन्होंने हमलावरों के परिवार के सदस्यों और दोनों कस्बों के बाशिंदों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है। दोनों कस्बों में बिना परमिट के बने हर ढांचे को ध्वस्त कर दिया जाएगा। कस्बों के 750 लोगों की इस्राइल में काम करने की अनुमति रद्द कर दी जाएगी, जो कई फलस्तीनी परिवारों की आय का मुख्य स्रोत है। काट्ज का कहना है कि हमलावरों के रिश्तेदारों और उनके कस्बे में रहने वाले लोगों के घरों को ध्वस्त करना भविष्य के हमलों को रोकने के लिए एक निवारक कार्रवाई है। फलस्तीनी व मानवाधिकार समूह इस प्रथा को सामूहिक दंड मानते हैं, जो अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Exercise Zapad: आज से रूस में बहुपक्षीय संयुक्त सैन्य अभ्यास; 16 सितंबर तक कौशल निखारेंगे भारतीय सेना के जवान
अपने नागरिकों को हथियार देगा इस्राइल
पुलिस ने कहा कि उन्होंने पूर्वी यरूशलम के एक बाशिंदे को आतंकियों को घटनास्थल तक पहुंचने में मदद करने के संदेह में गिरफ्तार किया है। हमले में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है। राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन ग्वीर ने कहा कि देश के पात्र लोगों को हथियार रखने का लाइसेंस दिया जाएगा। उन्होंने कहा, इस भयावह हमले में यह फिर से साबित हुआ कि हथियार जान बचाते हैं। दोनों आतंकियों को हथियारधारी नागरिकों ने ही मार गिराया था।