{"_id":"628ed0fbb3b7fb65805ebb30","slug":"israeli-defense-minister-benny-gantz-to-visit-india-next-week-to-amp-up-bilateral-defence-ties","type":"story","status":"publish","title_hn":"India Israel Relations: इस्राइल के रक्षा मंत्री अगले हफ्ते आएंगे भारत, द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
India Israel Relations: इस्राइल के रक्षा मंत्री अगले हफ्ते आएंगे भारत, द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा
Thu, 26 May 2022 06:30 AM IST
Jeet Kumar
एएनआई, तेल अवीव|
एएनआई, तेल अवीव|
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 26 May 2022 06:30 AM IST
सार
पहले यह यात्रा मार्च में होने वाली थी लेकिन कोरोना मामलों वृ्द्धि और इस्राइल में कई आतंकी हमलों के बाद यात्रा रद्द कर दी गई थी।
विज्ञापन
बेनी गैंट्ज पत्नी के साथ
- फोटो : PTI
विस्तार
इस्राइल के रक्षा मंत्री बेनी गैंट्ज अगले हफ्ते भारत यात्रा पर आएंगे। गैंट्ज भारत और इस्राइल के बीच तीन दशकों के राजनयिक संबंधों की मजबूती पर चर्चा करेंगे। एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गैंट्ज एक जून को अपनी यात्रा पर रवाना होंगे।
विज्ञापन
पहले यह यात्रा मार्च में होने वाली थी लेकिन कोरोना मामलों वृ्द्धि और इस्राइल में कई आतंकी हमलों के बाद यात्रा रद्द कर दी गई थी, हाल ही में इस्राइल में अल-अक्सा में हिंसा हुई थी जिसमें कई लोग मारे भी गए थे।
विज्ञापन
यात्रा की घोषणा बुधवार को की गई थी, हालांकि गैंट्ज के कार्यालय ने यात्रा के विवरण का खुलासा नहीं किया। लेकिन कहा कि वह अपने भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह के साथ मिलेंगे और दस्तावेज पर हस्ताक्षर करेंगे।
विज्ञापन