फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israeli citizens appeal to government to stop war and ensure release of hostages.

Israel: इस्राइली नागरिकों ने सरकार से की अपील, युद्ध बंद कर बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करें

Sun, 17 Dec 2023 05:06 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 17 Dec 2023 05:06 AM IST
सार

इस्राइली बंधक हैम पेरी की बेटी नोम पेरी ने तेल अवीव में कहा कि हमें केवल शव मिलें हैं। हम चाहते हैं कि सरकार लड़ाई पर रोक लगाए और बातचीत शुरू करें। वहीं एक ओर बंधक के पिता ने बताया कि हमें ऐसा लगता है कि हमें नहीं पता कि अगला बंधक कौन होगा, जिसकी जान चली जाए।

विज्ञापन
Israeli citizens appeal to government to stop war and ensure release of hostages.
इस्राइली झंडा - फोटो : Social media

विस्तार

गाजा में इस्राइल हमास युद्ध जारी है। इस बीच बंधकों के परिजनों ने इस्राइली सरकार से लड़ाई बंद करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि उनके परिजनों की रिहाई के लिए समझौता किया जाए। दरअसल, एक दिन पहले इस्राइली सेना ने गलती से इस्राइली बंधकों को ही मार दिया था, जिससे बंधकों के परिजन घबराएं हुए हैं कि कहीं अगला हमला उनके ही परिजनों पर न हो जाए।
विज्ञापन


इस्राइली बंधक हैम पेरी की बेटी नोम पेरी ने तेल अवीव में कहा कि हमें केवल शव मिलें हैं। हम चाहते हैं कि सरकार लड़ाई पर रोक लगाए और बातचीत शुरू करें। वहीं एक ओर बंधक के पिता ने बताया कि हमें ऐसा लगता है कि हमें नहीं पता कि अगला बंधक कौन होगा, जिसकी जान चली जाए। इस्राइल में जमीनी कार्रवाई से फर्क नहीं पड़ता। धारण को बदलने का समय आ गया है। 
विज्ञापन


इस्राइली बंधकों पर ही चलाई सेना ने गोली
एक दिन पहले, इस्राइली रक्षा बलों ने गाजा में संघर्ष के दौरान गलती से इस्राइल के तीन बंधकों को मार डाला। आईडीएफ के प्रवक्ता डेनियल हागारी ने बताया कि इस्राइली सुरक्षा बलों ने गलती से बंधकों को खतरा समझकर उनपर गोलीबारी कर दी। हगारी ने कहा कि आईडीएफ इस दुखद घटना की जिम्मेदारी लेता है। उन्होंने कहा कि यह वह क्षेत्र है जहां सैनिकों ने आत्मघाती हमलावरों सहित कई आतंकवादियों का सामना किया। तीन इस्राइली बंधकों में से दो की पहचान योतम हैम और समर तलाल्का के रूप में हुई है। हागारी ने पीड़ित परिवार के अनुरोध के कारण तीसरे बंधक की पहचान का खुलासा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले के यह तीन कारण
हमास ने कहा कि ये यरूशलम में अल-अक्सा मस्जिद को इस्राइल की तरफ से अपवित्र करने का बदला है। हमास ने कहा कि इस्राइली पुलिस ने अप्रैल 2023 में अल-अक्सा मस्जिद में ग्रेनेड फेंक इसे अपवित्र किया था। इस्राइली सेना लगातार हमास के ठिकानों पर हमले कर रही है और अतिक्रमण कर रही है। इस्राइली सेना हमारी महिलाओं पर हमले कर रही है। हमास के प्रवक्ता गाजी हमाद ने अरब देशों से अपील है कि इस्राइल के साथ अपने सभी रिश्तों को तोड़ दें। हमाद ने कहा कि इस्राइल एक अच्छा पड़ोसी और शांत देश कभी नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed