फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel warns against easing Iran sanctions says it can unleash terror on steroids news and updates

इस्राइल: पीएम बेनेट ने ईरान को बताया आतंक का ऑक्टोपस, कहा- प्रतिबंधों में ढील मिली, तो दुनिया के सामने आएगा बड़ा खतरा

Tue, 18 Jan 2022 05:58 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दावोस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दावोस Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 18 Jan 2022 05:58 PM IST
सार

इजराइल के प्रधानमंत्री नाफ्ताली बेनेट ने दावोस के मंच से कहा कि पश्चिमी एशिया में ईरान ही आतंक का स्रोत है और सभी आजाद देशों को इसका विरोध करना चाहिए।

विज्ञापन
Israel warns against easing Iran sanctions says it can unleash terror on steroids news and updates
इस्राइल के पीएम नाफ्ताली बेनेट। - फोटो : Social media

विस्तार

इस्राइल के प्रधानमंत्री नाफ्ताली बेनेट ने मंगलवार को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की तरफ से आयोजित दावोस समिट में दुनिया के लिए चेतावनी जारी की। उन्होंने कहा कि अगर ईरान के ऊपर से प्रतिबंधों में ढील दी गई, तो यह बिल्कुल ऐसा होगा कि आप आतंक को पाल पोस रहे हैं। उन्होंने ईरान को आतंक का ऑक्टोपस बुलाते हुए कहा कि यह देश एक ऐसे जीव की तरह है, जिसका सिर तेहरान में है और बाकी भुजाएं पूरे पश्चिमी एशिया में। 
विज्ञापन


बेनेट ने दावोस के मंच से कहा कि पश्चिमी एशिया में ईरान ही आतंक का स्रोत है और सभी आजाद देशों को इसका विरोध करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि जो भी देश ईरान से जुड़ने की कोशिश करता है, वह आखिरकार नाकाम हो जाता है, क्योंकि ईरान चालाकी से अपने आतंकियों को छद्म तरीके से आतंक फैलाने के लिए दूसरे देशों में भेज देता है। 
विज्ञापन


इजराइली प्रधानमंत्री ने कहा, "आतंक के एक ऑक्टोपस को अरबों डॉलर की मदद देना हमारे लिए खतरा होगा, क्योंकि इससे आपको क्या मिलेगा। इससे आपको मिलेगा बढ़ा हुआ आतंकवाद। आप जो पश्चिमी एशिया में अभी देख रहे हैं, वो आपको दोगुना और तीन गुना बढ़ा हुआ दिखाई देगा।" उन्होंने कहा कि चूंकि मैं एक व्यापारी हूं, इसलिए बता देना चाहता हूं कि ईरान का मतलब व्यापार नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed