फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel: Violence erupted in West Bank after killing of two Israeli, many houses and cars were set on fire

Israel: दो इस्राइली नागरिकों की हत्या के बाद वेस्ट बैंक में भड़की हिंसा, कई घरों और कारों में लगाई गई आग

Mon, 27 Feb 2023 12:34 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 27 Feb 2023 12:34 PM IST
सार

वेस्ट बैंक में यह घटना तब सामने आई है, जब इस्राइल और फिलिस्तीन के अधिकारी अमेरिकी प्रतिनिधियों के साथ जॉर्डन में एक शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन
Israel: Violence erupted in West Bank after killing of two Israeli, many houses and cars were set on fire
इस्राइल में हिंसा - फोटो : ANI

विस्तार

फिलिस्तीनी बंदूकधारियों द्वारा दो इस्राइली नागरिकों की हत्या के बाद उत्तरी वेस्ट बैंक में रविवार को हिंसा भड़क उठी। सैकड़ों इस्राइली नागरिक सड़क पर उतर आए और दर्जनों कारों और घरों में आग लगा दी। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों भाइयों की हत्या वेस्ट बैंक के इलाके हर ब्राचा के पास की गई थी, जहां इस सप्ताह के शुरू में एक इस्राइली सैन्य हमले में लगभग एक दर्जन फिलिस्तीनी मारे गए थे।

विज्ञापन


वेस्ट बैंक में यह घटना तब सामने आई है, जब इस्राइल और फिलिस्तीन के अधिकारी अमेरिकी प्रतिनिधियों के साथ जॉर्डन में एक शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। इस सम्मेलन का उद्देश्य देशों के बीच उत्पन्न तनाव को कम करने के लिए किया जा रहा है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, हत्याओं का बदला लेने के लिए यहूदियों ने दर्जनों घरों में आग लगा दी और दुकानों को भी जलाया गया। इसके अलावा पत्थरबाजी की गई, जिससे इलाके में भगदड़ जैसा महौल बन गया। फिलिस्तीनी अधिकारियों ने कहा कि इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। रिपोर्ट में कहा गया है कि रविवार शाम दर्जनों इस्राइली हुवारा पहुंचे, जिसके बाद हिंसा भड़क उठी। इसके बाद हुवारा की मस्जिदों से फिलिस्तीनियों को संदेश भी भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद फिलिस्तीनियों ने नब्लस में जोसेफ के मकबरे को आग लगा दी। इसके बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दंगाइयों से कानून को अपने हाथ में नहीं लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, मैं आपको याद दिलाता हूं कि पिछले कुछ हफ्तों में दर्जनों आतंकवादियों का सफाया किया है और दर्जनों आतंकवादी हमलों को रोका है। उन्होंने कहा, आईडीएफ को अपना काम पूरा करने दें, कानून को अपने हाथ में न लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed