फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel violates ceasefire agreement, one Palestinian killed, seven injured in firing on Gaza Strip

Israel: इस्राइल ने किया युद्ध विराम समझौते का उल्लंघन, गाजा पट्टी पर गोलीबारी में एक फलस्तीनी की मौत, सात घायल

Sun, 26 Jan 2025 03:23 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: बशु जैन Updated Sun, 26 Jan 2025 03:23 PM IST
सार

गाजा पट्टी में इस्राइल ने गोलीबारी की। इसमें एक फलस्तीनी युवक की मौत हो गई। जबकि एक बच्चे समेत सात लोग घायल हो गए। इस्राइल ने गोलीबारी उस वक्त की जब लोग उत्तरी गाजा में पैदल वापस लौटने के लिए जमा हुए थे, लेकिन इस्राइल ने उन्हें जाने से रोका हुआ था। 

विज्ञापन
Israel violates ceasefire agreement, one Palestinian killed, seven injured in firing on Gaza Strip
गाजा में हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई

विस्तार

हमास के साथ हुए युद्ध विराम समझौते का इस्राइल ने एक बार फिर उल्लंघन कर दिया है। गाजा पट्टी में इस्राइल ने गोलीबारी की। इसमें एक फलस्तीनी युवक की मौत हो गई। जबकि एक बच्चे समेत सात लोग घायल हो गए। इस्राइल ने गोलीबारी उस वक्त की जब लोग उत्तरी गाजा में पैदल वापस लौटने के लिए जमा हुए थे, लेकिन इस्राइल ने उन्हें जाने से रोका हुआ था। 

विज्ञापन


विज्ञापन


इस्राइल हमास के बीच 19 जनवरी को युद्ध विराम समझौता लागू हुआ है। इस समझौते के पहले चरण में हमास 33 बंधकों को रिहा करेगा और बदले में इस्राइल 700 फलस्तीनी कैदियों को मुक्त करेगा। अब तक हमास सात बंधकों को रिहा कर चुका है। जबकि इस्राइल ने 200 सैनिकों को रिहा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमास ने इस्राइल के एक बंधक अर्बेल येहूद को रिहा नहीं किया था। इसलिए इस्राइल ने फलस्तीनियों की वापसी रोक दी है। इस्राइल ने बयान जारी कर बताया कि वह तब तक फलस्तीनियों को उत्तरी गाजा में वापस नहीं जाने देगा, जब तक हमास द्वारा बंधक बनाए गए दर्जनों लोगों में से एक अर्बेल येहूद को रिहा नहीं कर दिया जाता।

इस्राइल जिन कैदियों को रिहा करेगा वे नेत्जारिम कॉरिडोर से उत्तरी गाजा में जाएंगे। गाजा पट्टी पर शनिवार को फलस्तीन एकत्रित हुए तो इस्राइल ने गोलीबारी कर दी। अवदा अस्पताल के अनुसार शनिवार देर रात एक व्यक्ति को गोली मार दी गई और दो अन्य घायल हो गए। अस्पताल ने बताया कि रविवार सुबह एक अलग गोलीबारी में एक बच्चे सहित पांच अन्य फिलिस्तीनी घायल हो गए।


ट्रंप ने फलस्तीनियों को मिस्र और जॉडर्न में बसाने की सलाह दी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जॉर्डन और मिस्र से अपील की है कि वे गाजा से ज्यादा से ज्यादा फलस्तीनी शरणार्थियों को अपने देश में पनाह दें, ताकि गाजा में जो तबाही का मंजर है, उसे साफ किया जा सके।

15 महीने तक युद्ध चला, भीषण नरसंहार
7 अक्तूबर, 2023 को हमास के हमले के दौरान लगभग 250 लोगों का अपहरण कर लिया गया था, जिसके बाद 15 महीने तक युद्ध चला। गाजा में 90 से अधिक बंधक अभी भी हैं, हालांकि माना जाता है कि कम से कम एक तिहाई की मौत हो गई है। अन्य को रिहा कर दिया गया, बचा लिया गया या उनके शव बरामद किए गए। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस्राइल के सैन्य अभियान में 47,000 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed