{"_id":"69e00acfb3f9b808a20575c3","slug":"israel-us-goals-identical-prepared-for-any-scenario-netanyahu-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel: पीएम नेतन्याहू बोले- ईरान के खिलाफ अमेरिका-इस्राइल के समान लक्ष्य, फिर से जंग की स्थिति में हम तैयार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel: पीएम नेतन्याहू बोले- ईरान के खिलाफ अमेरिका-इस्राइल के समान लक्ष्य, फिर से जंग की स्थिति में हम तैयार
Thu, 16 Apr 2026 03:35 AM IST
Nirmal Kant
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम।
Published by: Nirmal Kant
Updated Thu, 16 Apr 2026 03:35 AM IST
सार
Israel: इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान के साथ संघर्ष में इस्राइल और अमेरिका के लक्ष्य पूरी तरह समान हैं, जिनमें यूरेनियम हटाना और परमाणु क्षमता खत्म करना शामिल है। उन्होंने कहा कि हालात पर नजर रखी जा रही है और किसी भी स्थिति में इस्राइल तैयार है। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू
- फोटो : X (@IsraeliPM)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को कहा कि ईरान के साथ जारी संघर्ष में इस्राइल और अमेरिका के लक्ष्य पूरी तरह समान हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान के साथ उसकी बातचीत की जानकारी लगातार इस्राइल को दे रहा है। दोनों देश चाहते हैं कि ईरान से संवर्धित यूरेनियम हटाया जाए। ईरान की परमाणु संवर्धन क्षमता खत्म की जाए और समुद्री मार्गों को फिर से खोला जाए।
इस्राइली पीएम ने क्या कहा?
नेतन्याहू ने कहा, हमारे और अमेरिका के लक्ष्य एक जैसे हैं। हम चाहते हैं कि ईरान से संवर्धित सामग्री हटाई जाए। उसकी संवर्धन क्षमता खत्म की जाए और होर्मुज जलडमरूमध्य को खोला जाए। उन्होंने आगे कहा कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि यह स्थिति किस दिशा में जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर फिर से जंग शुरू होती है, तो इस्राइल किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार है।
22 अप्रैल को खत्म होगा अस्थायी संघर्षविराम
यह बयान ऐसे समय आया है, जब ईरान और अमेरिका-इस्राइल के बीच अस्थायी संघर्षविराम 22 अप्रैल को खत्म होने वाला है। इस बीच, इस्राइल और लेबनान के हिजबुल्ला के बीच भारी गोलीबारी जारी है। नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइली सेना आतंकवादी ठिकानों पर हमले जारी रखे हुए है और उत्तरी इस्राइल के निवासियों के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया: अमेरिकी नाकाबंदी से थम गई तेहरान की आर्थिक नब्ज, गोली चलाए बिना ईरान को घुटनों पर लाने की रणनीति
दक्षिण लेबनान में आईडीएफ के अभियान पर क्या कहा?
उन्होंने कहा, मैं उत्तर के निवासियों के साथ हूं, जो मजबूती से खड़े हैं। साथ ही हमारी सेना हिजबुल्ला पर हमले कर रही है। दक्षिण लेबनान के बिंत जबीले क्षेत्र में जारी ऑपरेशन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस्राइली सेना इस इलाके में नियंत्रण के करीब है। यह क्षेत्र 2006 के युद्ध के बाद से हिजबुल्ला का अहम गढ़ माना जाता रहा है।
नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने इस्राइल रक्षा बल (आईडीएफ) को दक्षिण लेबनान में सुरक्षा क्षेत्र को बढ़ाने और उसे माउंट हर्मन की ओर पूर्व दिशा तक फैलाने का निर्देश दिया है, ताकि वहां रहने वाले ड्रूज समुदाय की मदद की जा सके। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि लेबनान के साथ अमेरिका की मदद से बातचीत चल रही है। दोनों देशों के बीच कोई औपचारिक राजनयिक संबंध नहीं हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन