{"_id":"6184ccddbb9b885267627bf1","slug":"israel-tests-more-dangerous-missile-defense-system-than-iron-dome-massive-inflatable-missile-detection-system-designed-to-detect-long-range-threats","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभेद सुरक्षा: 'आयरन डोम' से भी ज्यादा खतरनाक मिसाइल रक्षा प्रणाली का परीक्षण कर रहा इस्त्राइल, लंबी दूरी से आ रहे खतरे को हवा में ही करेगा खत्म ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अभेद सुरक्षा: 'आयरन डोम' से भी ज्यादा खतरनाक मिसाइल रक्षा प्रणाली का परीक्षण कर रहा इस्त्राइल, लंबी दूरी से आ रहे खतरे को हवा में ही करेगा खत्म
Fri, 05 Nov 2021 11:49 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:49 AM IST
सार
इस्त्राइल ने मैसिव इंफ्लेटबल मिसाइल डिटेक्शन सिस्टम का परीक्षण शुरू कर दिया है। यह रक्षा प्रणाली बड़े विमान या जेपलिन की तरह दिखाई देती है।
विज्ञापन
इस्राइली आयरन डोम (मिसाइल रक्षा प्रणाली)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्त्राइल के पास दुनिया की सबसे बेहतरीन मिसाइल रक्षा प्रणाली है, इसका प्रमाण उसने हाल ही में 11 दिन चले गाजा पट्टी युद्ध में दे दिया था। हालांकि, यह देश अब एक और मैसिव इंफ्लेटबल मिसाइल डिटेक्शन सिस्टम का परीक्षण शुरू कर चुका है। यह मिसाइल रक्षा प्रणाली लंबी दूरी या फिर ऊंचाई से इस्त्राइल की ओर आ रहे खतरे को भांप लेगी और उसे हवा में ही खत्म कर देगी। बुधवार को इस्त्राइल की ओर से इसकी जानकारी भी दी गई है।
विज्ञापन
हाई अवैलबिलिटी एयरोस्टेट सिस्टम एक बड़े विमान या जेपलिन की तरह दिखाई देता है। इजराइली रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह दुनिया की सबसे बड़ी रक्षा प्रणालियों में से एक है। मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि इसे इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज और अमेरिकी कंपनी टीसीओएस ने मिलकर बनाया है।
विज्ञापन
हमास के 90 प्रतिशत रॉकेटों को किया था निष्क्रिय
इस्त्राइल के पास किसी भी हवाई हमले को रोकने के लिए दुनिया की सबसे बेहतरीन रक्षा प्रणाली है। पिछले दिनों हमास ने इस्त्राइल की रक्षा प्रणाली को भेदने के लिए कई रॉकेट इस्त्राइल की ओर दागे थे, लेकिन उनके 'आयरन डोम' ने 90 प्रतिशत रॉकेटों को हवा में ही खत्म कर दिया था।
विज्ञापन
चारों ओर से खुद को सुरक्षित कर रहा इस्त्राइल
इस्त्राइल की सैन्य प्रणाली अभेद मानी जाती है, लेकिन इस्त्राइल अभी भी अपनी सीमाओं को सुरक्षित करने में जुटा है। इस्त्राइल पर ईरान, लेबनान में संगठन हिज्बुल्ला और गाजा में शासन कर रहा हमास कभी भी रॉकेट हमला कर सकता है। इस संभावित खतरे से खुद को सुरक्षित करने के लिए इस्त्राइल ने एक और रक्षा प्रणाली का परीक्षण शुरू कर दिया है।