{"_id":"66c20304fff5e906ed079f5e","slug":"israel-strikes-gaza-as-blinken-heads-to-region-to-try-to-help-close-a-cease-fire-deal-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gaza Ceasefire: एंटनी ब्लिंकन के दौरे से पहले इस्राइली हमले में 24 की मौत; गाजा में युद्धविराम पर संशय बरकरार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Gaza Ceasefire: एंटनी ब्लिंकन के दौरे से पहले इस्राइली हमले में 24 की मौत; गाजा में युद्धविराम पर संशय बरकरार
Sun, 18 Aug 2024 07:49 PM IST
मिथिलेश नौटियाल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गाजा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गाजा
Published by: मिथिलेश नौटियाल
Updated Sun, 18 Aug 2024 07:49 PM IST
सार
इस्राइल ने एक बार फिर से गाजा में हवाई हमले किए। शनिवार रात और रविवार सुबह हुए इन हवाई हमलों में 24 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच गाजा पट्टी का दृश्य
- फोटो : ANI
विस्तार
इस्राइल ने एक बार फिर से गाजा में हवाई हमले किए। शनिवार रात और रविवार सुबह हुए इन हवाई हमलों में 24 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और उसकी छह संतान भी शामिल हैं। इस बीच, अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन गाजा में संघर्ष विराम समझौते को अंतिम रूप देने के लिए वहां पहुंच रहे हैं। आपको बता दें कि कई महीनों की बातचीत के बाद संघर्ष विराम समझौते को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
उधर, मिस्र और कतर का कहना है कि संघर्ष विराम को लेकर दोहा में दो दिनों तक बातचीत की गई। आगे बताया गया है कि बातचीत से सभी देश एक समझौते के करीब पहुंच रहे हैं। उधर, हमास ने इस्राइल की मांगों के विरोध का संकेत दिया है। आपको बता दें कि संघर्ष विराम समझौते को लेकर बातचीत कई बार बाधित हो चुकी हैं। संघर्ष विराम समझौते के अनुसार, हमास को उन सभी लोगों को मुक्त करना होगा, जिन्हें बीते वर्ष सात अक्तूबर को हुए हमले के बाद बंधक बनाया गया था। आपको बता दें कि इस हमले के बाद इस्राइल और फलस्तीन के बीच जंग छिड़ गई थी। उधर समझौते के अनुसार इस्राइल को गाजा से अपनी सेना को वापस बुलाना होगा। इसके अलावा इस्राइल को फलस्तीनी बंधकों को भी मुक्त करना होगा।
विज्ञापन
गाजा में संघर्ष विराम की कोशिश कर रहे मध्यस्थ देशों का कहना है कि ऐसे युद्ध को समाप्त करना जरूरी है, जिसमें स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार 40,000 से अधिक फलस्तीनियों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि अब तक 23 लाख से अधिक लोगों को विस्थापित किया जा चुका है। इस वजह से क्षेत्र में मानवता का संकट पैदा हो चुका है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि क्षेत्र में अकाल और पोलियो जैसी बीमारियां फैल सकतीं हैं। बताया गया है कि रविवार गाजा में इंस्राइल के हमले में जो छह बच्चे मारे गए, उनमें से चार बच्चों ने एक साथ जन्म लिया था। अल-अक्सा शहीद अस्पताल के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि हमले में महिला और इसके छह बच्चे मारे गए हैं। इसके अलावा मध्य गाजा में हुए एक और हमले में नौ लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा शनिवार को खान यूनुस क्षेत्र में एक हवाई हमले में चार लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
उधर, लेबनान के दक्षिण में स्थित यारिन के के पास एक विस्फोट में संयुक्त राष्ट्र संघ के तीन शांतिदूत सैनिक घायल हुए हैं। यूएन ने इस शांति सुरक्षा मिशन को यूएआईएफआईएल (UNIFIL) नाम दिया है। यूएन का कहना है कि विस्फोट की इस घटना की जांच की जा रही है।