फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel strikes Gaza as Blinken heads to region to try to help close a cease-fire deal

Gaza Ceasefire: एंटनी ब्लिंकन के दौरे से पहले इस्राइली हमले में 24 की मौत; गाजा में युद्धविराम पर संशय बरकरार

Sun, 18 Aug 2024 07:49 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गाजा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गाजा Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sun, 18 Aug 2024 07:49 PM IST
सार

इस्राइल ने एक बार फिर से गाजा में हवाई हमले किए। शनिवार रात और रविवार सुबह हुए इन हवाई हमलों में 24 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Israel strikes Gaza as Blinken heads to region to try to help close a cease-fire deal
इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच गाजा पट्टी का दृश्य - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइल ने एक बार फिर से गाजा में हवाई हमले किए। शनिवार रात और रविवार सुबह हुए इन हवाई हमलों में 24 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और उसकी छह संतान भी शामिल हैं। इस बीच, अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन गाजा में संघर्ष विराम समझौते को अंतिम रूप देने के लिए वहां पहुंच रहे हैं। आपको बता दें कि कई महीनों की बातचीत के बाद संघर्ष विराम समझौते को अंतिम रूप दिया जा रहा है।  

विज्ञापन


उधर,  मिस्र और कतर का कहना है कि संघर्ष विराम को लेकर दोहा में दो दिनों तक बातचीत की गई। आगे बताया गया है कि बातचीत से सभी देश एक समझौते के करीब पहुंच रहे हैं। उधर, हमास ने इस्राइल की मांगों के विरोध का संकेत दिया है। आपको बता दें कि संघर्ष विराम समझौते को लेकर बातचीत कई बार बाधित हो चुकी हैं।  संघर्ष विराम समझौते के अनुसार, हमास को उन सभी लोगों को मुक्त करना होगा, जिन्हें बीते वर्ष सात अक्तूबर को हुए हमले के बाद बंधक बनाया गया था। आपको बता दें कि इस हमले के बाद इस्राइल और फलस्तीन के बीच जंग छिड़ गई थी। उधर समझौते के अनुसार इस्राइल को गाजा से अपनी सेना को वापस बुलाना होगा। इसके अलावा इस्राइल को फलस्तीनी बंधकों को भी मुक्त करना होगा।
विज्ञापन


गाजा में संघर्ष विराम की कोशिश कर रहे मध्यस्थ देशों का कहना है कि ऐसे युद्ध को समाप्त करना जरूरी है, जिसमें स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार 40,000 से अधिक फलस्तीनियों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि अब तक 23 लाख से अधिक लोगों को विस्थापित किया जा चुका है। इस वजह से क्षेत्र में मानवता का संकट पैदा हो चुका है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि क्षेत्र में अकाल और पोलियो जैसी बीमारियां फैल सकतीं हैं। बताया गया है कि रविवार गाजा में इंस्राइल के हमले में जो छह बच्चे मारे गए, उनमें से चार बच्चों ने एक साथ जन्म लिया था। अल-अक्सा शहीद अस्पताल के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि हमले में महिला और इसके छह बच्चे मारे गए हैं। इसके अलावा मध्य गाजा में हुए एक और हमले में नौ लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा शनिवार को खान यूनुस क्षेत्र में एक हवाई हमले में चार लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, लेबनान के दक्षिण में स्थित यारिन के के पास एक विस्फोट में संयुक्त राष्ट्र संघ के तीन शांतिदूत सैनिक घायल हुए हैं। यूएन ने इस शांति सुरक्षा मिशन को यूएआईएफआईएल (UNIFIL) नाम दिया है। यूएन का कहना है कि विस्फोट की इस घटना की जांच की जा रही है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed