फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel says it is stopping entry of all aid supplies into Gaza Strip Latest News Update

Israel: इस्राइल ने गाजा पट्टी में सहायता आपूर्ति पर लगाई रोक; हमास से शांति समझौता खत्म होने के बाद उठाया कदम

Sun, 02 Mar 2025 01:28 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 02 Mar 2025 01:28 PM IST
सार

इस्राइल-हमास के बीच संर्घष विराम का पहला चरण शनिवार को समाप्त हो गया। इसमें मानवीय सहायता में वृद्धि शामिल थी। दोनों पक्षों के बीच अभी दूसरे चरण पर बातचीत होनी बाकी है, जिसमें इस्राइल के अपनी सेना वापस बुलाने और स्थायी युद्ध विराम के बदले में हमास दर्जनों शेष बंधकों को रिहा करेगा।

विज्ञापन
Israel says it is stopping entry of all aid supplies into Gaza Strip Latest News Update
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : आईडीएफ

विस्तार

इस्राइल ने गाजा पट्टी में सहायता आपूर्ति पर रोक दी है। इस्राइल ने रविवार को कहा कि वह गाजा पट्टी में सभी वस्तुओं की आपूर्तियों का प्रवेश रोक रहा है। हालांकि, प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया, लेकिन चेतावनी दी कि यदि हमास ने संघर्ष विराम के विस्तार के लिए अमेरिकी प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया तो उसे अतिरिक्त परिणाम भुगतने होंगे। यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सहायता की आपूर्ति पूरी तरह से रोक दी गई है या नहीं। इस बीच हमास ने इस्राइल पर समझौते को पटरी से उतारने की कोशिश करने का आरोप लगाया और कहा कि सहायता बंद करने का उसका फैसला जबरन वसूली का घटिया हथकंडा, युद्ध अपराध और संघर्ष विराम समझौते पर हमला है।

विज्ञापन


संर्घष विराम का पहला चरण शनिवार को समाप्त
इससे पहले इस्राइल-हमास के बीच संर्घष विराम का पहला चरण शनिवार को समाप्त हो गया। इसमें मानवीय सहायता में वृद्धि शामिल थी। दोनों पक्षों के बीच अभी दूसरे चरण पर बातचीत होनी बाकी है, जिसमें इस्राइल के अपनी सेना वापस बुलाने और स्थायी युद्ध विराम के बदले में हमास दर्जनों शेष बंधकों को रिहा करेगा।
विज्ञापन


20 अप्रैल तक संघर्ष विराम को आगे बढ़ाने के पक्ष में इस्राइल
इस्राइल ने रविवार सुबह कहा कि वह पासओवर या 20 अप्रैल तक संघर्ष विराम को आगे बढ़ाने के पक्ष में है। यह प्रस्ताव अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के पश्चिम एशिया के दूत स्टीव विटकॉफ की ओर से आया है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने बताया कि प्रस्ताव के तहत आधे बंधकों को, चाहे वे जीवित हों या मृत, पहले दिन छोड़ा जाएगा और अगर स्थायी युद्ध विराम पर सहमति बन जाती है तो बाकी को रिहा कर दिया जाएगा। हालांकि, हमास इसके लिए राजी नहीं है और वह शांति समझौते के दूसरे चरण पर जोर दे रहा है। अमेरिका, मिस्र या कतर की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई, जो एक साल से अधिक समय से इजराइल और हमास के बीच मध्यस्थता कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed