Israel-Lebanon: इस्राइल का दावा- हिज्बुल्ला कमांडर इब्राहिम अकील ढेर; लेबनान बोला- हमले में 70 से अधिक हताहत
Israel-Lebanon: हिजबुल्ला के खिलाफ इस्राइली सेना की तरफ से कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी है। इस कड़ी में इस्राइल ने कहा है कि उसने बेरूत में हिजबुल्ला कमांडर इब्राहिम अकील को निशाना बनाते हुए हमला किया था, जिसमें उसकी मौत हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
The IDF conducted a targeted strike in Beirut. pic.twitter.com/seLltFhQBt
— Israel Defense Forces (@IDF) September 20, 2024
हमले में तीन की मौत, इस्राइल ने इब्राहिम अकील को बनाया निशाना
वहीं इस हमले के बाद लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि बेरूत के उपनगरीय इलाकों में इजरायली हमले में कम से कम आठ लोग मारे गए, 59 लोग घायल हुए हैं। जबकि एक इस्राइली अधिकारी ने कहा कि बेरूत में इस्राइल की तरफ से किए गए हमले में हिजबुल्ला के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी इब्राहिम अकील को निशाना बनाया गया था।
हमले में हिजबुल्ला कमांडर इब्राहिम अकील की मौत
वहीं इस हमले को लेकर इस्राइल ने दावा किया है कि बेरूत पर उसके हवाई हमले में हिजबुल्ला के वरिष्ठ अधिकारी इब्राहिम अकील की मौत हो गई।
🔴𝗜𝗯𝗿𝗮𝗵𝗶𝗺 𝗔𝗾𝗶𝗹, 𝘁𝗵𝗲 𝗛𝗲𝗮𝗱 𝗼𝗳 𝗛𝗲𝘇𝗯𝗼𝗹𝗹𝗮𝗵'𝘀 𝗢𝗽𝗲𝗿𝗮𝘁𝗶𝗼𝗻𝘀 𝗨𝗻𝗶𝘁 𝗮𝗻𝗱 𝘁𝗵𝗲 𝗖𝗼𝗺𝗺𝗮𝗻𝗱𝗲𝗿 𝗼𝗳 𝗛𝗲𝘇𝗯𝗼𝗹𝗹𝗮𝗵’𝘀 𝗲𝗹𝗶𝘁𝗲 𝗥𝗮𝗱𝘄𝗮𝗻 𝗙𝗼𝗿𝗰𝗲𝘀, 𝘄𝗮𝘀 𝗲𝗹𝗶𝗺𝗶𝗻𝗮𝘁𝗲𝗱 𝗶𝗻 𝗮 𝘁𝗮𝗿𝗴𝗲𝘁𝗲𝗱… pic.twitter.com/HBtHAFjVXO
— Israel Defense Forces (@IDF) September 20, 2024
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि दक्षिणी बेरूत में इस्राइल के हमले में मरने वालों की संख्या कम से कम 12 हो गई है। 66 लोग घायल हुए हैं, जिनमें नौ लोगों की हालत गंभीर है। शहर के दक्षिणी उपनगरों के जामौस इलाके में हिजबुल्ला के एक शीर्ष कमांडर को निशाना बनाकर किए गए इस्राइली हमले के बाद कम से कम दो आवासीय इमारतें ढह गईं।
इस्राइल का दावा 10 हिजबुल्लाह कमांडर मारे गए
अलजजीरा के अनुसार इस्राइली सेना के अरबी प्रवक्ता अवीचाई अद्राई ने कहा है कि बेरूत में आज हुए हमले में वरिष्ठ सैन्य अधिकारी इब्राहिम अकील के साथ-साथ कई अन्य हिजबुल्लाह कमांडर भी मारे गए हैं। वहीं लेबनान के समूह ने हवाई हमलों पर कोई टिप्पणी नहीं की है, जबकि लेबनान के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि हमले में बच्चों समेत नौ लोग मारे गए हैं।
"At the time of the strike, Aqil and the commanders of the Radwan Forces, were gathered underground under a residential building in the heart of the Dahiyah neighborhood, hiding among Lebanese civilians, using them as human shields."
— Israel Defense Forces (@IDF) September 20, 2024
Listen to a statement by IDF Spokesperson,… pic.twitter.com/G3ZmLzxTPW
शुक्रवार को पहले हिजबुल्ला ने उत्तरी इस्राइल पर 170 रॉकेट दागे। जवाब में इस्राइल ने भी लेबनान पर हवाई हमले किए, जिसमें हिजबुल्ला के इनामी कमांडर इब्राहिम अकील समेत 10 की मौत और 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस्राइल के सैन्य प्रवक्ता ने अकील समेत हिजबुल्ला के 10 वरिष्ठ कमांडरों को मारने का दावा किया है। लेबनान के दो रक्षा सूत्रों ने अकील के मारे जाने की पुष्टि कर दी है। अकील 1983 में लेबनान में मौजूद अमेरिकी दूतावास और बैरक में बम विस्फोट करने का मुख्य आरोपी है। धमाके में 300 लोगों की मौत हुई थी। उस पर अमेरिका ने 70 लाख डॉलर (58.45 करोड़ रुपये) का इनाम रखा था।
लेबनान के विदेश मंत्री अब्दुल्ला बू हबीब ने इस्राइली सेना की ओर से बृहस्पतिवार और शुक्रवार को किए गए हवाई हमलों की निंदा की है। हबीब ने कहा कि यह लेबनान की संप्रभुता और सुरक्षा पर एक जबरदस्त हमला है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस हमले के बढ़ने से व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष शुरू होने का जोखिम है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने भी इस्राइल हमले की निंदा की है।
हिजबुल्ला को पिछले चार दिनों से काफी नुकसान और इस्राइल की तरफ से हमले झेलने पड़े हैं, इस कड़ी में जहां बीते मंगलवार को लेबनान में हिजबुल्ला के लड़ाकों की तरफ से संचार व्यवस्था के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हजारों पेजर में हुए विस्फोट में कई लड़ाकों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। वहीं बुधवार को रेडियो सेट और वॉकी-टॉकी में हुए धमाकों में भी कई लड़ाकों की मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक इन दोनों धमाकों में 30 से ज्यादा लोगों की मौत और 3000 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
हिजबुल्ला ने इन उपकरणों में हुए विस्फोट के लिए इस्राइल को जिम्मेदार ठहराया था, वहीं इस्राइली सेना इस मामले में कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी थी। इसके अगले दिन गुरुवार को तड़के सुबह हिजबुल्ला की तरफ से इस्राइल पर किए गए हमले में इस्राइली सेना के दो जवानों की मौत हुई है। जिसके बाद इस्राइल ने पलटवार करते हुए हिजबुल्ला पर अपने हमले तेज कर दिए हैं। इसी कड़ी में इस्राइल की तरफ से लेबनान सीमा पर सैनिकों की तैनाती भी बढ़ा दी गई हैं। वहीं हिजबुल्ला चीफ हसन नसरल्ला ने उपकरणों में हुए विस्फोट को लेकर इस्राइल को धमकी भी दी थी। जिस पर इस्राइली सेना के प्रमुख की तरफ से कहा गया था कि वो हिजबुल्ला की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं और हिजबुल्ला को उसके हमलों के लिए भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.