पेगासस जासूसी विवाद: दुरुपयोग के दावों के बाद कंपनी का बड़ा फैसला, सरकारी ग्राहकों के स्पाइवेयर इस्तेमाल पर लगाई पाबंदी
एनएसओ ग्रुप ने यह पांबदी मीडिया संगठनों के परिसंघ ‘पेगासस प्रोजेक्ट’ की ओर से जांच के जवाब में लगाई गई है, जिसने जानकारी दी है कि कंपनी का पेगासस स्पाईवेयर हैकिंग और संभवत: निगरानी करने से जुड़ा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बता दें कि पेगासस जासूसी सॉफ्टवेयर का भारत समेत कई अन्य देशों में पत्रकारों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, नेताओं और कई अन्य की जासूसी के लिए कथित तौर पर उपयोग करने के आरोपों ने निजता से संबंधित मुद्दों को लेकर चिंता बढ़ा दी है। इस रिपोर्ट के आने के बाद भारत में सियासी हलचल तेज हो गई है।
एनएसओ ग्रुप ने यह पांबदी मीडिया संगठनों के परिसंघ ‘पेगासस प्रोजेक्ट’ की ओर से जांच के जवाब में लगाई गई है, जिसने जानकारी दी है कि कंपनी का पेगासस स्पाईवेयर हैकिंग और संभवत: निगरानी करने से जुड़ा है। नेशनल पब्लिक रेडियो (एनपीआर) ने इस्राइली कंपनी के सूत्र के हवाले से बताया कि कुछ ग्राहकों की जांच की जा रही है। इनमें से कुछ उपयोगकर्ताओं के सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करने पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है।
कंपनी ने प्रतिबंधित ग्राहकों के नाम का नहीं किया खुलासा
स्वतंत्र एवं गैर लाभकारी मीडिया संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने सरकारी एजेंसियों या उन देशों के नाम नहीं बताए हैं, जिन्हें एनएसओ ने अपने स्पाईवेयर के इस्तेमाल से फिलहाल रोका है। उन्होंने बताया कि इस्राइली रक्षा नियम कंपनी को उसके ग्राहकों की पहचान करने से प्रतिबंधित करते हैं। एनएसओ की जारी आंतरिक जांच में उन लोगों के टेलीफोन नंबर की जांच की गई है, जिसे एनएसओ के ग्राहकों ने संभावित लक्ष्यों के तौर पर चिह्नित किया था।
मीडिया के किसी सवाल का जवाब नहीं देगी कंपनी
कर्मचारी ने बताया कि हमारी ओर से लगभग सारी चीजों की जांच की है, हमें पेगासस के साथ कोई संबंध नहीं मिला है। हालांकि, उसने संभावित दुरुपयोग के बारे में विस्तार से बताने से इनकार कर दिया, जिसका एनएसओ को संभवत: पता चला हो। कंपनी नीति के कारण नाम गोपनीय रखने की शर्त पर कर्मचारी ने कहा कि एनएसओ इस मामले पर अब मीडिया के सवालों का जवाब नहीं देगा और वह शातिर एवं निंदनीय अभियान का हिस्सा नहीं बनेगा।
इस्राइली सरकार को भी दबाव का सामना करना पड़ा है क्योंकि वह अन्य देशों को स्पाइवेयर तकनीक की बिक्री को नियंत्रित करती है। इसने एनएसओ पर लगे आरोपों की जांच शुरू की है।
रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि इस्राइली अधिकारियों ने कंपनी के संबंध में लगाए गए आरोपों का आकलन करने के लिए तेल अवीव के पास हर्जलिया में बुधवार को एनएसओ के कार्यालय का निरीक्षण किया था। एनएसओ कर्मचारी ने कहा कि कंपनी जांच में पूरा सहयोग कर रही है और इस्राइली अधिकारियों के समक्ष साबित करना चाहती है कि मीडिया की खबरों में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, वे पेगासस का निशाना नहीं थे।