फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   israel rescue four hostage from gaza killed at least 210 hamas palestinians news updates

Israel: इस्राइल ने हमास के कब्जे से चार बंधक छुड़ाए, भीषण लड़ाई में कम से कम 210 फलस्तीनियों की मौत, कई घायल

Sat, 08 Jun 2024 10:23 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजा Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 08 Jun 2024 10:23 PM IST
सार

अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि हमलों में 100 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। इस्राइल ने कहा है कि जब तक वह अपने सारे बंधकों को हमास की कैद से रिहा नहीं करा लेता, तब तक लड़ाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
israel rescue four hostage from gaza killed at least 210 hamas palestinians news updates
इस्राइल हमास संघर्ष - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने शनिवार को अल-नुसीरत के मध्य गाजा क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों से चार बंधकों को जीवित बचा लिया है। गत वर्ष 7 अक्तूबर को इन्हें दक्षिणी इस्राइल में नोवा संगीत समारोह के दौरान हमास के आतंकवादियों ने अगवा कर लिया था। बंधकों में तीन पुरुष और एक महिला है। इस बीच, इस दौरान ताबड़तोड़ हमलों में 210 फलस्तीनी मारे गए और 400 घायल हो गए।

विज्ञापन


इस्राइली सेना ने बंधकों की पहचान नोआ अर्गामानी (25), अल्मोग मीर जान (21), आंद्रे कोजलोव (27) और श्लोमी जिव (40) के रूप में उजागर की है। नोआ अर्गामानी के उनके पिता के साथ मिलते हुए वीडियो फुटेज एक टीवी चैनल पर प्रसारित भी किए गए। 7 अक्तूबर को अर्गामानी के अपहरण का वीडियो भी आतंकियों द्वारा उन्हें खींचते हुए प्रसारित हुआ था। यरूशलम पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसरा, बंधकों को शिन बेत और यमम ब्रिगेड ने नुसरत में चलाए गए ऑपरेशन में दो अलग-अलग स्थानों से बचाया।  
विज्ञापन


इस्राइली हमलों में हुई सैकड़ों मौतों पर मध्य-पूर्व में तनाव
 हमास नियंत्रित क्षेत्र में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मध्य गाजा में अल-नुसीरात और अन्य क्षेत्रों पर इस्राइली हमलों में 210 फलस्तीनी मारे गए हैं और 400 घायल हुए हैं। मृतकों के शव और घायल लोग शनिवार को अल-अक्सा अस्पताल पहुंचे। यहां इलाज के लिए कोई व्यवस्था तक नहीं है। जबकि सड़कों पर दर्जनों लोग पहले ही घायल पड़े हैं। इस्राइल को चार बंधक छुड़ाने में मिली सफलता और हमलों में हुई सैकड़ों मौतों के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन सोमवार से बुधवार तक मिस्र, इस्राइल, जॉर्डन और कतर के दौरों पर आने वाले हैं। इतनी बड़ी संख्या में हुई मौतों को लेकर मध्य-पूर्व में तनाव है। आशंका है कि ईरान, हिजबुल्ला और हूती इस घटना के विरोध में प्रतिक्रिया दे सकते हैं। उधर, इस्राइल ने हमास के खात्मे का संकल्प लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल-अधिकार उल्लंघन सूची
विश्व निकाय के महासचिव एंतोनियो गुटेरस सुरक्षा परिषद को दी जाने वाली अपनी आगामी वार्षिक रिपोर्ट में इस्राइल और हमास को सशस्त्र संघर्ष में बच्चों के अधिकारों व सुरक्षा का उल्लंघन करने वालों की सूची में शामिल करेंगे। बाल हत्या, उन्हें अपंग बनाने, विद्यालयों, अस्पतालों पर हमलों में शामिल पक्षकारों को सूची में शामिल किया जाता है। इस्राइल ने नाराजगी जताते हुए इसे शर्मनाक बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed