War: गाजा के अस्पताल पर हुए हमले में मौतों को लेकर इस्राइली सेना का बड़ा खुलासा, अब फलस्तीन से ही पूछे सवाल
इस्राइल सुरक्षा बलों ने गुरुवार को अपने ऊपर लगाए आरोपों को नकारने के साथ ही इस हमले के लिए फलस्तीनी इस्लामिक जिहाद को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही उस दावे पर सवाल खड़े कर दिए, जिसमें कहा जा रहा कि कई लोग मारे गए थे।
विस्तार
इस्राइल और हमास के बीच युद्ध में करीब पांच हजार लोगों की मौत हो गई। इस बीच, मंगलवार को गाजा के अल-अहली अस्पताल में विस्फोट हुआ था, जिसमें सैकड़ों लोगों की जान चली गई। इस हमले का आरोप हमास और इस्राइल एक दूसरे पर मढ़ रहे हैं। इस बीच, इस्राइल ने इस हमले में मारे गए लोगों के शवों पर सवाल खड़ा कर दिया।
आईडीएफ ने वीडियो किया जारी
इस्राइल सुरक्षा बलों (आईडीएफ) ने गुरुवार को अपने ऊपर लगाए आरोपों को नकारने के साथ ही इस हमले के लिए फलस्तीनी इस्लामिक जिहाद को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही उस दावे पर सवाल खड़े कर दिए, जिसमें कहा जा रहा कि कई लोग मारे गए थे। अपने दावों के समर्थन में, इस्राइल ने वीडियो जारी की है, जिनमें से एक में रॉकेट की चपेट में आने से पहले और बाद में अस्पताल और उसके आसपास के क्षेत्र को दिखाया गया है।
आईडीएफ के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल जोनाथन कॉनरिकस ने एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि रॉकेट पार्किंग में फटा था और ऐसा लगता है कि घटना में कोई नहीं मारा गया।
A failed rocket launch by the Islamic Jihad terrorist organization hit the Al Ahli hospital in Gaza City.
— Israel Defense Forces (@IDF) October 18, 2023
IAF footage from the area around the hospital before and after the failed rocket launch by the Islamic Jihad terrorist organization: pic.twitter.com/AvCAkQULAf
15 कारें जलीं
आईडीएफ के प्रवक्ता ने कहा, ‘हम देख सकते हैं कि जहां विस्फोट हुआ वहां का क्षेत्र काला पड़ा हुआ है। ऐसा लगता है कि वहां भयानक आग लगी थी। यह वास्तव में केंद्र है, जहां रॉकेट ने प्रभावित किया है। मैं जो देख पा रहा हूं वहां लगभग 15 कारें हैं, जो हमले से प्रभावित हुई थीं। आग से जले सामानों को भी देखा जा सकता है। हालांकि, जो मुझे नहीं दिख रहा वो हैं शव।’
Zoom in on Hamas’ terrorist infrastructure 🔎 pic.twitter.com/ZKqYYD5hnB
— Israel Defense Forces (@IDF) October 18, 2023
आईडीएफ ने गाजा में हमास नियंत्रित स्वास्थ्य मंत्रालय के उस दावे पर सवाल उठाया, जिसमें कहा गया था कि विस्फोट में कई लोग मारे गए थे। लेफ्टिनेंट कर्नल कॉनरिकस ने कहा, ‘अगर वास्तव में यहां 471 या 500 लोग मारे गए हैं, तो सभी के शव कहां हैं?
इस्राइल को बना रहे थे निशाना
इस्राइल ने एक अन्य वीडियो जारी कर कहा कि आरोप लगाने से पहले अपना फुटेज जांच लें। छह बजकर 59 मिनट पर इस्राइल को निशाना बनाकर रॉकेट छोड़ा गया, जो असफल हो गया और वहीं विस्फोट हो गया। गाजा के अस्पताल पर भी छह बजकर 59 मिनट पर ही हमला किया गया था। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे साफ है कि यह हमला उन्होंने खुद ही किया है।
Check your own footage before you accuse Israel.
— Israel Defense Forces (@IDF) October 18, 2023
18:59 - A rocket aimed at Israel misfired and exploded.
18:59 - A hospital was hit in Gaza.
You had one job. https://t.co/iCgYOkaE84 pic.twitter.com/Ag2mKCBb6M
दिख रही भयानक आग
आईडीएफ के प्रवक्ता ने घटनास्थल की एक वीडियो को दिखाते हुए कहा कि तस्वीरों में साफ भीषण आग दिख रही है, जबकि इस्राइली बम से हमला किया गया होता तो वहां गड्ढा होता न कि आग। उन्होंने कहा, 'अगर आप लोग खबरें देख रहे हैं तो ठीक ऐसे ही हमले इस्राइल पर देख सकते हैं। जब इस्राइल पर रॉकेट से हमला किया जाता है, तो हम यही देखते हैं- जली हुई कारें, जले हुए सामान और आग।