{"_id":"616595bc8ebc3ea65802599d","slug":"israel-prime-minister-naftali-bennett-signs-good-relations-with-neighbors-doubles-water-supply-to-jordan","type":"story","status":"publish","title_hn":"इजरायल: पीएम नफ्ताली बेनेट ने दिए पड़ोसियों से अच्छे संबंधों के संकेत, जॉर्डन को पानी की आपूर्ति दोगुनी बढ़ाई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इजरायल: पीएम नफ्ताली बेनेट ने दिए पड़ोसियों से अच्छे संबंधों के संकेत, जॉर्डन को पानी की आपूर्ति दोगुनी बढ़ाई
Tue, 12 Oct 2021 07:33 PM IST
सुभाष कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
Published by: सुभाष कुमार
Updated Tue, 12 Oct 2021 07:33 PM IST
सार
हाल को दिनों में जॉर्डन भीषण जलसंकट से गुजर रहा है। इस संकट के समय में पड़ोसी देश इजरायल उसकी मदद को सामने आया है।
विज्ञापन
इजरायल के पीएम नफ्ताली बेनेट
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दशकों से इजरायल और उसके पड़ोसी देशों के रिश्तों में चले आ रहे तनाव में नरमी आने के संकेत दिखने लगे हैं। इसका सबसे ताजा उदाहरण इजरायल और जॉर्डन के बीच जल समझौता है। हाल को दिनों में जॉर्डन भीषण जलसंकट से गुजर रहा है। इस संकट के समय में पड़ोसी देश इजरायल उसकी मदद को सामने आया है।
जलसंकट से लड़ने के लिए इजरायल दोनों देशों के बीच हुए समझौते से दोगुना ज्यादा ताजा पानी जॉर्डन को देने जा रहा है। इससे पहले दोनों देशों ने आपस में एक समझौता किया था कि इजरायल जॉर्डन को हर साल 50 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी बेचेगा। इजरायल भी कम पानी के क्षेत्र वाले देशों में से है लेकिन अपनी तकनीक की मदद से वह समुद्र के पानी को भी पीने लायक बना लेता है। इजरायल और जॉर्डन के बीच साल 1994 से जलसंधि जारी है। पूर्व पीएम नेतन्याहू के कार्यकाल इस संधि पर असर पड़ा था, लेकिन वर्तमान पीएम नेफ्ताली बेनेट ने पड़ोसी देश जॉर्डन को प्राथमिकता देनी शुरू की है।
इस पूरे मामले पर इजरायल के उर्जा और जल संसाधन मंत्री ने कहा है कि इजरायल का यह कदम यह दुनिया के लिए संदेश है कि हम अपने पड़ोसियों से अच्छे संबंध चाहते हैं।