फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel PM Netanyahu Prostate Surgery acting Prime Minister Yariv Levin caretaker news update in Hindi

Netanyahu Surgery: इस्राइल में कार्यवाहक PM संभालेंगे कार्यभार; 75 वर्षीय प्रधानमंत्री को कराना पड़ा ऑपरेशन

Sun, 29 Dec 2024 08:40 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 29 Dec 2024 08:40 PM IST
सार

पश्चिम एशिया में अशांति से इतर इस्राइली प्रधानमंत्री अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण चर्चा में हैं। 75 साल के बेंजामिन नेतन्याहू को सर्जरी करानी पड़ी है। उनकी सेहत ठीक होने तक इस्राइल में कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में यारीव लेविन जिम्मा संभालेंगे। जानिए इस घटनाक्रम से जुड़े अपडेट्स

विज्ञापन
Israel PM Netanyahu Prostate Surgery acting Prime Minister Yariv Levin caretaker news update in Hindi
इस्राइली पीएम नेतन्याहू और कार्यवाहक प्रधानमंत्री यारीव लेविन (फाइल) - फोटो : एएनआई / इंस्टा@mkyariv_levin

विस्तार

इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू प्रोस्टेट हटाने की सर्जरी कराने जा रहे हैं। यह प्रक्रिया कम जटिल एंडोस्कोपिक सर्जरी से की जाएगी। हालांकि, उन्हें कुछ दिन अस्पताल में ही रहना पड़ेगा। इस दौरान, एक कार्यवाहक प्रधानमंत्री-यारीव लेविन अस्थायी रूप से उनकी जिम्मेदारियां संभालेंगे। नेतन्याहू की यह सर्जरी ऐसे वक्त में हो रही है जब वह कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, जिनमें गाजा में जारी युद्ध और कथित भ्रष्टाचार के मामले में उनका मुकदमा शामिल है।
विज्ञापन


नेतन्याहू की शारीरिक फिटनेस पर दुनियाभर की नजरें
75 साल के नेतन्याहू हाल के वर्षों में कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ चुके हैं, जिनमें हृदय संबंधी समस्या और हर्निया की सर्जरी शामिल है। उनकी बढ़ती उम्र और उनके नेतृत्व पर पड़ने वाले असर की वजह से उनकी सेहत और शारीरिक फिटनेस पर देश और विदेश दोनों जगह गहरी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


इस आयु में भी 18 घंटे काम करने का दावा
हाल के वर्षों में सेहत से जुड़ी कई दिक्कतें झेलने के बाद भी नेतन्याहू ने सार्वजनिक तौर से खुद को पूरी तरह स्वस्थ और ऊर्जावान नेता के रूप में पेश करने के लिए काफी कुछ किया है। इस महीने अपने मुकदमे के दौरान उन्होंने 18 घंटे काम करने का दावा किया, भले ही वे लंबे समय तक सिगरेट पीते हों। बहरहाल, इस्राइल के सबसे लंबे वक्त तक सत्ता में रहने वाले नेता के तौर पर कुल 17 वर्षों के दौरान इतना मुश्किल कार्यभार उनकी सेहत पर भारी भी पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed