फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel pm netanyahu appoints eyal zamir as new idf chief

New IDF Chief: इस्राइली PM नेतन्याहू ने मेजर जनरल इयाल जमीर को बनाया सेना प्रमुख, मार्च में संभालेंगे पदभार

Sun, 02 Feb 2025 08:10 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 02 Feb 2025 08:10 AM IST
सार

जमीर इस्राइली सेना के 24वें प्रमुख होंगे, वे लेफ्टिनेंट जनरल हर्जी हालेवी की जगह लेंगे। हालेवी ने बीते महीने पद से इस्तीफा दे दिया था। मेजर जनरल इयाल जमीर 6 मार्च को आईडीएफ चीफ का पद संभालेंगे। 

विज्ञापन
Israel pm netanyahu appoints eyal zamir as new idf chief
इस्राइली सेना के नए प्रमुख - फोटो : एएनआई

विस्तार

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मेजर जनरल इयाल जमीर को इस्राइली सेना का नया प्रमुख नियुक्त किया है। इस्राइली पीएम नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में इसकी जानकारी दी। जमीर इस्राइली सेना के 24वें प्रमुख होंगे, वे लेफ्टिनेंट जनरल हर्जी हालेवी की जगह लेंगे। हालेवी ने बीते महीने पद से इस्तीफा दे दिया था। मेजर जनरल इयाल जमीर 6 मार्च को आईडीएफ चीफ का पद संभालेंगे। 
विज्ञापन


जनरल हालेवी ने पिछले महीने दिया था इस्तीफा
इस्राइली मीडिया के अनुसार, जनरल हालेवी ने इस्राइल और हमास के बीच युद्धविराम के बाद अपने पद से इस्तीफा देने का एलान कर दिया था। जनरल हालेवी ने 7 अक्तूबर 2023 को हुए हमास के हमले में लापरवाही की बात स्वीकारते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया। जनरल हालेवी ने मेजर जनरल इयाल जमीर को नया सेना प्रमुख बनाए जाने पर बधाई दी। आईडीएफ चीफ बनने की रेस में दो और उम्मीदवार थे, जिनमें मेजर जनरल अमीर बाराम और मेजर जनरल तामीर यादई का नाम शामिल था। हालांकि पीएम ने मेजर जनरल इयाल जमीर पर भरोसा जताया।
विज्ञापन


हमास ने शनिवार को छोड़े तीन और बंधक
वहीं इस्राइल हमास में युद्धविराम समझौते के तहत शनिवार को हमास ने तीन और बंधकों को रिहा कर दिया। इनमें अमेरिकी मूल के इस्राइली बंधक कीथ सीगल (65) को रेड क्रॉस के हवाले किया। इससे पहले हमास ने यार्दन बिबास (35) और फ्रांसीसी मूल के इस्राइली नारिक ओफर कैल्डेरोन (54) को रेड क्रॉस के हवाले किया। उधर, इस्राइल ने भी इनके बदले में उसकी जेलों में बंद 183 फलस्तीनी कैदियों को रिहा कर दिया। युद्धविराम के पहले चरण में हमास द्वारा इस्राइल के 33 बंधक छोड़े जाएंगे। छह हफ्ते तक चलने वाले इस युद्धविराम में सैंकड़ों फलस्तीनी भी इस्राइल की जेलों से रिहा किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


15 महीने चला युद्ध
सात अक्तूबर 2023 को हमास ने इस्राइल पर हमला किया था। इस हमले में करीब 1,200 इस्राइली नागरिक मारे गए थे। हमास ने करीब ढाई सौ लोगों को बंधक बना लिया था। इसके बाद इन्हें गाजा ले जाया गया। इसके जवाब में इस्राइल ने गाजा पट्टी पर हमले शुरू किए। इस्राइली हमलों में 46,000 से ज्यादा नागरिक मारे जा चुके हैं। इस युद्ध के कारण गाजा पट्टी की 90 फीसदी आबादी को विस्थापन का सामना करना पड़ा है। वहीं, लोगों के सामने भुखमरी का संकट भी खड़ा हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed