फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   israel pm benjamin netanyahu surprize visit to gaza said hamas will never rule again

Gaza: अचानक गाजा पहुंचे नेतन्याहू, बोले- 'हमास अब फिर कभी शासन नहीं कर पाएगा'; बंधकों की रिहाई पर इनाम का एलान

Wed, 20 Nov 2024 09:18 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजा Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 20 Nov 2024 09:18 AM IST
सार

नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइली सशस्त्र बलों ने हमास को पूरी तरह से तबाह कर दिया है, साथ ही उन्होंने बंधकों को छुड़ाने की बात भी कही। वीडियो में नेतन्याहू बैलिस्टिक हेलमेट और युद्ध की वर्दी पहने दिखाई दिए। 
 

विज्ञापन
israel pm benjamin netanyahu surprize visit to gaza said hamas will never rule again
इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : एक्स/नेतन्याहू

विस्तार

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू मंगलवार को अचानक गाजा के दौरे पर पहुंचे। गाजा से एक वीडियो संदेश जारी करते हुए नेतन्याहू ने कहा कि हमास अब कभी भी गाजा पर फिर से शासन नहीं कर सकेगा। नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइली सशस्त्र बलों ने हमास को पूरी तरह से तबाह कर दिया है, साथ ही उन्होंने बंधकों को छुड़ाने की बात भी कही। वीडियो में नेतन्याहू बैलिस्टिक हेलमेट और युद्ध की वर्दी पहने दिखाई दिए। 
विज्ञापन


हर बंधक की रिहाई पर 50 लाख डॉलर के इनाम का एलान
इस्राइल हमास युद्ध शुरू होने के बाद संभवतः पहली बार बेंजामिन नेतन्याहू गाजा पहुंचे। वहां उन्होंने सैनिकों से मुलाकात की। इसके बाद एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि 'अब गाजा पर हमास फिर कभी शासन नहीं कर पाएगा। इस्राइली सुरक्षा बलों ने हमास की सैन्य क्षमताओं को पूरी तरह से तबाह कर दिया है।' उन्होंने हमास की कैद में मौजूद इस्राइली बंधकों के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि 'गाजा में लापता बंधकों की तलाश जारी रहेगी।' उन्होंने हर एक बंधक की वापसी के लिए 50 लाख डॉलर के इनाम का भी एलान किया। नेतन्याहू ने चेतावनी देते हुए कहा कि 'जो कोई भी हमारे बंधकों को नुकसान पहुंचाने की हिम्मत करेगा, वो कहीं भी होगा, हम उसे खोजकर पकड़ लेंगे।' इस्राइली पीएम ने कहा कि 'जो भी बंधकों को सौंपेगा, उसकी जान बख्श दी जाएगी।' 
विज्ञापन


युद्धविराम की कोशिशें भी जारी
गौरतलब है कि बीते एक साल से चल रही लड़ाई में इस्राइल अब तक हमास और हिजबुल्ला के पूरे नेतृत्व का सफाया कर चुका है। अब इस्राइल ने गाजा के साथ ही लेबनान में भी अपनी सेना उतार दी है। हालांकि अभी तक इस्राइल के बंधक रिहा नहीं हो सके हैं। मधस्थता की कोशिशें हो रही हैं, लेकिन अंतिम सहमति नहीं बन पाई है। अमेरिका ने इस्राइल-हिजबुल्ला के बीच युद्धविराम का प्रस्ताव दिया है, जिस पर हिजबुल्ला और लेबनान ने अपनी सहमति दे दी, लेकिन इस्राइल की तरफ से अभी इसे लेकर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed