फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Palestine Conflict Hamas executes alleged collaborators with IDF releases video news and updates

Hamas: हमास ने फलस्तीनियों को सरेआम मौत के घाट उतारा, भीड़ करती रही नारेबाजी; इस्राइल की मदद का था आरोप

Tue, 23 Sep 2025 09:52 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 23 Sep 2025 09:52 AM IST
सार

हमास के गृह मंत्रालय ने मारे गए तीनों लोगों पर इस्राइल से मिले होने का आरोप लगाया। दूसरी तरफ इस्राइली अखबार इस्राइल हयोम ने कहा कि इस्लामिक जिहाद और मुजाहिद्दीन ब्रिगेड्स ने इस हत्या में भूमिका निभाई। 

विज्ञापन
Israel Palestine Conflict Hamas executes alleged collaborators with IDF releases video news and updates
हमास ने इस्राइल के साथ मिले होने के आरोप में तीन को मौत के घाट उतारा। - फोटो : Telegram/QudsN

विस्तार

फलस्तीन के गाजा और वेस्ट बैंक में इस्राइल की तरफ से जारी हमलों के बीच कट्टरपंथी संगठन हमास से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया गया है कि हमास ने रविवार को तीन फलस्तीनी नागरिकों को सरेआम सड़क पर मौत के घाट उतार दिया। जिन लोगों की जान ली गई है, उन पर इस्राइल की मदद करने का आरोप था। 
विज्ञापन


हमास से संबंधित टेलीग्राम चैनल पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में तीन लोगों को सड़क पर घुटने के बल बैठे देखा जा सकता है। उनकी आंखों पर पट्टी बंधी हुई है, जबकि उनके पीछे तीन बंदूकधारी ऑटोमैटिक बंदूकें लेकर खड़े हैं। इस दौरान बंदूक लिए एक व्यक्ति अरबी में तीनों की मौत का आदेश पढ़ता है। 
विज्ञापन

मध्य पूर्व रिपोर्टिंग और विश्लेषण से जुड़ी समिति ने ब्रिटिश अखबार टेलीग्राफ को जो जानकारी उपलब्ध कराई, उसके मुताबिक हमास के लड़ाकों ने कहा, "फलस्तीनी क्रांतिकारी कानून की सामग्री के अनुसार और फलस्तीनी क्रांतिकारी अदालत के आधार पर, उन लोगों के खिलाफ मौत की सजा का फैसला किया गया था जिन्होंने मातृभूमि को धोखा दिया, अपने लोगों को धोखा दिया और अपने उद्देश्य को धोखा दिया, और अपने ही लोगों को मारने के लिए कब्जा करने वालों के साथ हाथ मिलाया।"

बताया गया है कि तीनों लोगों को सिर पर और शरीर के ऊपरी हिस्से में गोलियां मारी गईं। इसके बाद उनके शव पर कुछ कागज चिपकाए गए, जिनमें अरबी में लिखा था, "तुम्हारा धोखा बिना सजा के नहीं होगा। एक कठोर सजा तुम्हारा इंतजार कर रही है।" 

हमास के गृह मंत्रालय ने मारे गए तीनों लोगों पर इस्राइल से मिले होने का आरोप लगाया। दूसरी तरफ इस्राइली अखबार इस्राइल हयोम ने कहा कि इस्लामिक जिहाद और मुजाहिद्दीन ब्रिगेड्स ने इस हत्या में भूमिका निभाई। 

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब हमास ने फलस्तीन के ही नागरिकों के खिलाफ बर्बरता की है। इससे पहले मई में भी हमास के लड़ाकों ने छह फलस्तीनियों को सरेआम मौत की सजा दी थी। इन पर तब मानवीय सहायता के तौर पर भेजे गए सामान की लूट का आरोप लगा था। 13 अन्य लोगों को उनके पैर पर गोली मारकर सजा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed