फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Lebanon Conflict: Lebanon targets Israel's Tira city; fired missiles, 19 people injured

Israel Lebanon Conflict: लेबनान ने इस्राइल के तीरा शहर को बनाया निशाना; दागी मिसाइलें, 19 लोग घायल

Sun, 03 Nov 2024 01:26 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलेम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलेम Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 03 Nov 2024 01:26 AM IST
सार

Israel Lebanon Conflict: इस्राइल और लेबनान के बीच जारी जंग में लेबनान ने इस्राइल के तीरा शहर पर जोरदार रॉकेट हमला किया। जिसमें कुल 19 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है।

विज्ञापन
Israel Lebanon Conflict: Lebanon targets Israel's Tira city; fired missiles, 19 people injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : साभार सोशल मीडिया।

विस्तार

इस्राइल और लेबनान के बीच लगातार तनाव बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच लेबनान ने इस्राइल के अरब शहर के तीरा बिल्डिंग पर जोरदार रॉकेट हमला किया। जिसमें लगभग 19 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। इस्राइली पुलिस ने शनिवार सुबह को बताया कि इस्राइल के शेरोन इलाके में मिसाइल हमले में 19 लोग घायल हो गए जिसमें 4 लोगों की स्थिति बेहद गंभीर हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं इस मामले में इस्राइल की मैगन डेविड एडोम (एमडीए) ने कहा कि केंद्रीय शहर तिरा पर हमले में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक लगभग 20 साल का पुरुष भी शामिल है जिसे छर्रे लगे हैं। 
विज्ञापन


इस्राइली विदेश मंत्रालय ने साझा किया वीडियो
लेबनान को लेकर इस्राइली विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया। जिसमें देखा जा रहा है कि एक इमारत से आग और धुआं निकलते हुए और आपातकालीन सेवा के कर्मियों को घटनास्थल पर भागते हुए दिखाया गया है। बता दें कि गुरुवार को लेबनान से रॉकेट दागे जाने से उत्तरी इस्राइल के मेटुला में सात लोगों की मौत हो गई, जिनमें चार थाई किसान भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी
वीडियो जारी कर मंत्रालय ने कहा कि यह इस्राइली अरब शहर तिरा में एक इमारत पर हिज़्बुल्लाह के रॉकेट के सीधे हमले का नतीजा है, जिसमें 19 नागरिक घायल हुए। उन्होंने कहा जब तक हिज़्बुल्लाह को खत्म नहीं किया जाता, हम चुप नहीं बैठेंगे।


इस्राइली सेना ने दी जानकारी
इस्राइली सेना ने टेलीग्राम पर कहा कि उन्होंने लेबनान से दागे गए कुछ प्रोजेक्टाइल को रोक दिया है। तीरा जो मुख्य रूप से एक अरब शहर है। तेल अवीव से लगभग 25 किलोमीटर (15 मील) उत्तर-पूर्व में स्थित है और कब्जे वाले वेस्ट बैंक की सीमा के करीब है। गाजा पट्टी में चल रहे युद्ध के कारण संघर्ष लेबनान तक फैल गया है, जहां इस्राइल फिलिस्तीनी समूह हमास के सहयोगी हिज़्बुल्लाह के खिलाफ हवाई हमले कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed