Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel launches first airstrike on Lebanon since ceasefire

Israel: संघर्षविराम के बाद इस्राइल का लेबनान पर पहला हवाई हमला, कहा- हिजबुल्ला ने शांति समझौते का उल्लंघन किया

Thu, 28 Nov 2024 11:07 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत (लेबनान)।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत (लेबनान)। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 28 Nov 2024 11:07 PM IST
सार

Israel: इस्राइल ने कहा कि उसने दक्षिण लेबनान में कई संदिग्धों को सैन्य क्षेत्रों में जाते हुए देखा और उनकी गतिविधियों को संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन मानते हुए उन पर हमला किया। इस्राइल ने कहा कि वह संघर्ष विराम के किसी भी उल्लंघन से सख्ती से निपटेगा।

विज्ञापन
Israel launches first airstrike on Lebanon since ceasefire
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस्राइली वायुसेना ने गुरुवार को लेबनान के दक्षिणी हिस्से पर हवाई हमला किया। यह हमला इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच संघर्षविराम के बाद हुआ है। इस्राइल ने कहा कि हमला हिजबुल्ला के रॉकेट भंडारण स्थल पर किया गया है। यहां हिजबुल्ला की गतिविधियां देखी गई थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। हालांकि, अभी तक इस हमले में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। लेबनान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी के मुताबिक, इस हमले में दो लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन


22 नवंबर को हुआ था शांति समझौता
अमेरिका और फ्रांस की मध्यस्थता से कई महीनों के खून-खराबे के बाद 22 नवंबर को संघर्ष विराम समझौता हुआ था। समझौते के तहत हिजबुल्ला को लितानी नदी के उत्तर से वापसी और इस्राइल को अपनी सीमा पर लौटने का निर्देश दिया गया था। इस समझौते में लेबनानी सैनिकों और संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिकों को बफर जोन में गश्त करने का भी प्रावधान था। 
विज्ञापन


सैन्य क्षेत्र में संदिग्धों को जाते देखा: इस्राइल
इस्राइल ने कहा कि उसने दक्षिण लेबनान में कई संदिग्धों को सैन्य क्षेत्रों में जाते हुए देखा और उनकी गतिविधियों को संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन मानते हुए उन पर हमला किया। इस्राइल ने कहा कि वह संघर्ष विराम के किसी भी उल्लंघन से सख्ती से निपटेगा। वहीं, लेबनान की सेना ने बताया कि इस्राइल के सैनिकों की वापसी के दौरान उनकी सेना धीरे-धीरे दक्षिण लेबनान में तैनात होगी। इस संघर्ष विराम समझौते के पहले इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच युद्ध में 3,760 से अधिक लोग लेबनान में मारे गए, जबकि इस्राइल में 70 से अधिक लोग हताहत हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेबनान में अपने घरों की ओर लौट रहे लोग
संघर्ष में लाखों लोग बेघर हो गए और अब बहुत से लोग अपने घरों की ओर लौट रहे हैं। हालांकि, इस्राइल और लेबनान की सेनाओं ने उन्हें कुछ क्षेत्रों में जाने से मना किया है। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed