फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel is worried about attack from Iran now sought help from America and Britain

Israel-Iran Tension: इस्राइल को सता रही ईरान की ओर से हमले की चिंता, अब अमेरिका और ब्रिटेन से मांगी मदद

Sun, 04 Aug 2024 08:26 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: बशु जैन Updated Sun, 04 Aug 2024 08:26 AM IST
विज्ञापन
Israel is worried about attack from Iran now sought help from America and Britain
इस्राइली सेना। - फोटो : X/@IDF

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर इस्राइल की चिंता बढ़ती जा रही है। अब इस्राइल को अमेरिका और ब्रिटेन से मदद की उम्मीद है। इस्राइली रक्षा अधिकारियों का कहना है कि वे ईरान की ओर से होने वाले संभावित हमले से पहले अमेरिका और ब्रिटेन के साथ समन्वय कर रहे हैं। अब इस्राइल को नाटो समझौते के तहत किया गया अब्राहम गठबंधन याद आ रहा है।

विज्ञापन


गाजा में बीते 10 महीने से चल रहे इस्राइल-हमास युद्ध के बीच हमास के शीर्ष नेता हानिया की हत्या के बाद से ईरान की ओर से हमले की आशंका बढ़ गई है। हालांकि चार महीने पहले भी ईरान ने इस्राइल पर गोलीबारी की थी। इस दौरान 300 ईरानी ड्रोन और मिसाइलें दागी गईं थीं। जिसे इस्राइल, अमेरिका और सहयोगियों ने नष्ट कर दिया था। 
विज्ञापन


अब हानिया की हत्या के बाद ईरान गुस्से में है और इस्राइल से बदला लेने की धमकी दे चुका है। इस्राइल के अधिकारियों का मानना है कि इस बार ईरान बड़ा हमला कर सकता है। वह या तो इस्राइल पर सीधा हमला करेगा या फिर प्रॉक्सी हमले या फिर दूसरे देशों में बने इस्राइली ठिकानों पर हमले करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्राइल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने कहा कि उन्होंने संभावित खतरे के मद्देनजर अमेरिका और ब्रिटेन के रक्षा मंत्री से बात की है और मौजूदा सुरक्षा घटनाक्रमों की स्थिति पर चर्चा की है। वहीं अमेरिका के रक्षा विभाग पेंटागन ने भी कहा है कि अगर हमला होता है तो वह इस्राइल की मदद करेगा। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने बताया कि पेंटागन यह तय कर रहा है कि उसके पास सही संसाधन और क्षमताएं हों। 


वहीं ब्रिटेन के रक्षा मंत्री हीली ने भी इस्राइल समेत पूरे क्षेत्र के नेताओं के साथ बात की है। इसमें सभी से संयम बरतने और महत्वपूर्ण क्षण में तनाव कम करने के लिए कहा है। वहीं जो बाइडन ने भी इस्राइल को नई अमेरिकी सैन्य तैनाती का आश्वासन दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed