फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel intercepts missile from Yemen and rejects ceasefire with Hezbollah news in hindi

Israel Tension: इस्राइल ने यमन की मिसाइल को सफलतापूर्वक मार गिराया; हिजबुल्ला के साथ संघर्षविराम से किया इनकार

Fri, 27 Sep 2024 07:58 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम/ वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम/ वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 27 Sep 2024 07:58 AM IST
सार

इस्राइल और लेबनान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने संघर्ष को बढ़ने से रोकने तथा वहां और गाजा में कूटनीति को मौका देने के लिए इस्राइल-लेबनान सीमा पर 21 दिनों के युद्ध विराम का आह्वान किया है।

विज्ञापन
Israel intercepts missile from Yemen and rejects ceasefire with Hezbollah news in hindi
हिज्बुल्ला-इस्राइल के बीच तनाव - फोटो : अमर उजाला/ANI

विस्तार

इस्राइल और गाजा के बीच करीब एक साल से जंग छिड़ी हुई है। वहीं, हिजबुल्ला से भी तनाव जारी है। इस बीच, यमन ने भी इस्राइल पर मिसाइल दागी। हालांकि, इस्राइली रक्षा बलों का दावा है कि उन्होंने मिसाइल को पहले ही अपने एरो एरियल डिफेंस सिस्टम के जरिए मार गिराया। इसके अलावा एक मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि इस्राइल ने हिजबुल्ला के साथ संघर्षविराम को खारिज कर दिया है। 

विज्ञापन


'सायरन और विस्फोट सुने गए'
इस्राइली रक्षा बल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, 'यमन की तरफ से दागी गई मिसाइल को इस्राइल के एरो एरियल डिफेंस सिस्टम के जरिए सफलतापूर्वक मार गिराया। मिसाइल के फटने और छर्रे गिरने के बाद सायरन और विस्फोट सुने गए।'
विज्ञापन


इस्राइल ने किया इससे इनकार
जबकि एक मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि इस्राइल ने हिजबुल्ला के साथ संघर्षविराम के आह्वान पर ध्यान देने से इनकार कर दिया है।

अमेरिका ने किया आह्वान
इस्राइल और लेबनान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, अमेरिका ने तनाव को बढ़ने से रोकने तथा वहां और गाजा में कूटनीति को मौका देने के लिए इस्राइल-लेबनान सीमा पर 21 दिनों के युद्ध विराम का आह्वान किया है। पेंटागन ने कहा कि युद्ध विराम की योजना पर अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड जे ऑस्टिन III, ब्रिटिश रक्षा सचिव जॉन हीले और ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस ने सहमति जताई है। बता दें, लंदन में गुरुवार ऑकस रक्षा मंत्रिस्तरीय बैठक में इन लोगों की मुलाकात हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए संघर्ष विराम जरूरी
ऑस्टिन ने कहा, 'लेबनान और इस्राइल में बढ़ता तनाव चिंता की बात है। हिजबुल्ला सात अक्तूबर के बाद से इस्राइल पर हमले कर रहा है। ऐसे में, तत्काल 21 दिन का युद्ध विराम एक स्थायी व्यवस्था हासिल करने के लिए आवश्यक कूटनीति के लिए समय देगा, जिससे इस्राइल और लेबनानी नागरिक सुरक्षित रूप से अपने घरों में लौट सकेंगे। इस समय का उपयोग गाजा में युद्ध विराम सुनिश्चित करने और सभी बंधकों को घर वापस लाने के लिए एक समझौते को पूरा करने और उसे लागू करने के लिए भी किया जा सकता है।'




इस बीच, फलस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने गाजा में इस्राइल की सैन्य कार्रवाइयों के निरंतर समर्थन के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका की कड़ी निंदा की है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस्राइल को हथियारों की आपूर्ति रोकने का आह्वान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed