फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel-India Ties Israel excited by PM Modi visit Netanyahu said India is very powerful and popular country

Israel-India Ties: पीएम मोदी के दौरे से उत्साहित इस्राइल, नेतन्याहू बोले- भारत बेहद शक्तिशाली और लोकप्रिय देश

Sat, 21 Feb 2026 04:17 AM IST
लव गौर एजेंसी
एजेंसी Published by: लव गौर Updated Sat, 21 Feb 2026 04:17 AM IST
सार

Israel-India Ties: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 और 26 फरवरी को इस्राइल के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी का यह नौ साल बाद इस्राइल का दौरा है। इससे पहले उत्साहित उनके इस्राइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि भारत बेहद शक्तिशाली और लोकप्रिय देश है। 
 

विज्ञापन
Israel-India Ties Israel excited by PM Modi visit Netanyahu said India is very powerful and popular country
इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : एक्स/इस्राइल पीएम

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे से उत्साहित उनके इस्राइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि भारत बेहद शक्तिशाली और लोकप्रिय देश है। इस्राइल अपने सहयोगियों के साथ गठबंधन मजबूत कर रहा है। नेतन्याहू ने बृहस्पतिवार को इस्राइली रक्षा बलों (आईडीएफ) के कैडेट के दीक्षांत समारोह में कहा, इस्राइल बुराई के खिलाफ निवारक उपाय करता है। इसलिए, क्षेत्र में खतरों को बेअसर करने के लिए आवश्यकतानुसार, समय-समय पर कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन


नेतन्याहू ने कहा, हम अपने सहयोगियों के साथ गठबंधन को मजबूत करने के लिए भी कदम उठाएंगे। अगले सप्ताह एक बेहद शक्तिशाली देश के प्रधानमंत्री इस्राइल का दौरा करेंगे। नेतन्याहू ने कहा, निश्चित रूप से आप जानते हैं कि कुछ दिन पहले मैं एक और महत्वपूर्ण दौरे से लौटा हूं। यह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के लिए चुने जाने के बाद से मेरा सातवां दौरा था। वहां मैंने इस्राइल के सबसे पक्के मित्र अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात की। उन्होंने दावा किया कि हाल में प्रकाशित अमेरिकी सुरक्षा सिद्धांत में इस्राइल दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जिसे अमेरिका आदर्श सहयोगी बताता है। मालूम हो कि पीएम मोदी के इस्राइल दौरे की वैश्विक स्तर पर चर्चाएं है।
विज्ञापन


इस्राइल-भारत के बीच मजबूत गठबंधन
नेतन्याहू ने इससे पहले रविवार को प्रमुख अमेरिकी-यहूदी संगठनों के अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी की प्रस्तावित यात्रा का उल्लेख किया था। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा था, संसद को संबोधित करने की तैयारी चल रही है। अगले हफ्ते यहां कौन आ रहा है? नरेंद्र मोदी। नेतन्याहू ने कहा, वर्षों से इस्राइल और भारत के बीच एक मजबूत गठबंधन है। हम हर तरह के सहयोग पर चर्चा करने जा रहे हैं। आप जानते हैं, भारत कोई छोटा देश नहीं है। इसकी आबादी 1.4 अरब है। भारत बेहद शक्तिशाली और बेहद लोकप्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: नौ साल बाद PM मोदी का इस्राइल दौरा: रक्षा-व्यापार समेत इन क्षेत्रों में बढ़ेगा सहयोग, नेतन्याहू ने किया एलान

संसद को संबोधित करेंगे मोदी
प्रधानमंत्री मोदी 25 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर इस्राइल पहुंचेंगे। इस दौरान वह नेसेट (संसद) को संबोधित कर सकते हैं। पीएम मोदी नेतन्याहू और राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से मुलाकात करेंगे। यह पीएम मोदी की इस्राइल की दूसरी यात्रा होगी। पहली यात्रा जुलाई 2017 में हुई थी, जो किसी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा यहूदी राष्ट्र की पहली यात्रा थी।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed