फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Hamas War US government negotiation for their citizens release

Israel Hamas War: अमेरिकी नागरिकों को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हमास के आतंकी, बाइडन प्रशासन की कोशिश जारी

Tue, 31 Oct 2023 09:11 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 31 Oct 2023 09:11 AM IST
सार

अमेरिका गाजा से अपने नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए इस्राइल, मिस्र, संयुक्त राष्ट्र और कतर जैसे देशों से बात कर रहा है। सात अक्तूबर को इस्राइल पर हुए हमले में कम से कम 1400 लोग मारे गए, जिसमें 33 अमेरिकी नागरिक भी शामिल थे।

विज्ञापन
Israel Hamas War US government negotiation for their citizens release
Israel Hamas War - फोटो : Social Media

विस्तार

इस्राइल पर सात अक्तूबर को हमास के आतंकियों द्वारा किए गए हमले के बाद सैकड़ों की संख्या में इस्राइली नागरिकों को आतंकियों ने बंधक बना लिया था। इन बंधकों में इस्राइली नागरिकों के साथ विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। नागरिकों की रिहाई के लिए इस्राइल लगातार गाजा पट्टी पर हमले कर रहा है, यह वही क्षेत्र है जहां हमास के आतंकियों ने बंधकों को छिपा रखा है। हालांकि, इस युद्ध के बीच सैकड़ों अमेरिकी नागरिक गाजा पट्टी में फंसे हुए हैं, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए अमेरिकी सरकार लगातार बातचीत कर रही है। 
विज्ञापन


नागरिकों को बाहर निकालने के लिए अमेरिका की कोशिश
अमेरिका गाजा से अपने नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए इस्राइल, मिस्र, संयुक्त राष्ट्र और कतर जैसे देशों से बात कर रहा है। सात अक्तूबर को इस्राइल पर हुए हमले में कम से कम 1400 लोग मारे गए, जिसमें 33 अमेरिकी नागरिक भी शामिल थे। इस हमले के बाद से ही इस्राइल गाजा में अपनी जमीनी हमले को तेज करने की फिराक में है। हालांकि, गाजा में फंसे अमेरिकी नागरिकों को निकालने के लिए अमेरिका के प्रयास पर हमास के आतंकियों ने सहयोग करने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कतर कर रहा मध्यस्थता
अपने नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मामलों के मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी के साथ लगातार संपर्क में हैं। ये हमास और अमेरिका के चर्चा में महत्वपूर्ण मध्यस्थता के तौर पर काम कर रहे हैं। बता दें कि कतर ने कई सालों तक हमास की मेजबानी की है।


राज्य विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, 'हमारी पहली प्राथमिकता गाजा में फंसे अमेरिकी नागरिकों को सुरक्षित वापस लाना है। हमास के आतंकियों से अपने बंधकों को छुड़ाने के लिए हम उच्च स्तर पर काम कर रहे हैं।' उन्होंने बताया कि हमास ने अभी तक दो अमेरिकी नागरिकों की रिहाई के अलावा अन्य को छोड़ने के लिए फिलहाल तैयार नहीं है। 

हालांकि, राज्य विभाग ने गाजा में फंसे अमेरिकी नागरिकों की संख्या की पुष्टि नहीं की है। इस्राइल में फंसे अमेरिकी नागरिकों के लिए कई चार्टर विमान की व्यवस्था की है और आखिरी चार्टर विमान मंगलवार को अमेरिकी नागरिकों को लेकर वापस आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed