फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Hamas War Updates Hamas invites Elon Musk to visit Gaza to see Israeli bombing destruction

Israel War: हमास ने एलन मस्क को गाजा आने का दिया न्योता, नेतन्याहू ने आईडीएफ की खुफिया शाखा का किया दौरा

Wed, 29 Nov 2023 01:28 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम/ तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम/ तेल अवीव Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 29 Nov 2023 01:28 AM IST
सार

यहूदी विरोधी पोस्ट के समर्थन के लिए आलोचना झेल रहे सोशल मीडिया मुगल एलन मस्क ने सोमवार को इस्राइल पर हमास के हमले वाली जगह का दौरा किया और नफरत के प्रसार को रोकने के लिए जो भी आवश्यक हो करने की अपनी प्रतिबद्धता की घोषणा की थी।

विज्ञापन
Israel Hamas War Updates Hamas invites Elon Musk to visit Gaza to see Israeli bombing destruction
एलन मस्क। - फोटो : ANI

विस्तार

फलस्तीनी आतंकी संगठन हमास ने अमेरिकी अरबपति कारोबारी एलन मस्क को गाजा पट्टी आने का न्योता दिया है। हमास के वरिष्ठ सदस्य ओसामा हमदान ने मंगलवार को बेरूत में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, हम उन्हें गाजा के लोगों के खिलाफ किए गए नरसंहार और विनाश को देखने के लिए गाजा का दौरा करने के लिए आमंत्रित करते हैं। यहूदी विरोधी पोस्ट के समर्थन के लिए आलोचना झेल रहे सोशल मीडिया मुगल एलन मस्क ने सोमवार को इस्राइल पर हमास के हमले वाली जगह का दौरा किया और नफरत के प्रसार को रोकने के लिए जो भी आवश्यक हो करने की अपनी प्रतिबद्धता की घोषणा की थी।

विज्ञापन


पीएम नेतन्याहू ने आईडीएफ की खुफिया शाखा का किया दौरा
गाजा में युद्धविराम के बीच इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को गिलोट बेस पर आईडीएफ की खुफिया शाखा का दौरा किया। नेतन्याहू को खुफिया शाखा के प्रमुख ने उन दस्तावेजों और तकनीकी इनपुट के शोध के बारे में जानकारी दी, जो आईडीएफ ने हमास आतंकवादी संगठन के ठिकानों से जब्त किए हैं। इस्राइली सेना की खुफिया शाखा जब्त की गई जानकारी का अध्ययन कर रही है। 
विज्ञापन


इस मौके पर प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि खुफिया जानकारी हैरान करने वाली है। विशेष रूप से यह सामने आया है कि गाजा में नागरिक सभी आतंकवादियों की रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमास ने खुद को बचाने के लिए भूमिगत घर बनाया और ऊपर रह रहे नागरिक हमास के कृत्यों की कीमत चुका रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्राइल अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध...
इस्राइली पीएम ने कहा, यह बिल्कुल विपरीत है। इस्राइली रक्षा बल नागरिकों की रक्षा करते हैं जबकि गाजा में नागरिक हमास के आतंकवादियों की रक्षा कर रहे हैं। हम निश्चित रूप से इसे दुनिया के सामने रखेंगे, क्योंकि यह समझना जरूरी है कि हम किस स्थिति का सामना कर रहे हैं। नेतन्याहू ने कहा, इस्राइल अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सभी बंधकों को मुक्त करना, आतंकवादी संगठन हमास को खत्म करना और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि गाजा अब इस्राइल के लिए खतरा नहीं बनेगा। 

इस्राइल बंधकों की रिहाई के बाद फिर छेड़ेगा जंग
अधिक बंधकों को रिहा कराने के लिए अंतिम समय में चार दिनी युद्धविराम को दो दिन और आगे बढ़ाने के बाद मंगलवार को पांचवें दिन भी इस्राइली सेना व हमास के लड़ाकों ने संघर्ष विराम का पालन किया। इस बीच इस्राइल ने कहा है कि मूल प्रस्ताव की शर्तों के तहत दो दिन का युद्धविराम विस्तार किया गया है लेकिन यदि अधिक बंधकों को रिहा किया गया तो हम इसे और आगे बढ़ाने को राजी हैं। इस्राइली सुरक्षा कैबिनेट मंत्री गिदोन सार ने आर्मी रेडियो को बताया कि इस्राइल युद्धविराम को और आगे बढ़ाने को तैयार है। हालांकि उन्होंने कहा कि बंधकों की बरामदगी के पूरा होने पर युद्ध तुरंत शुरू किया जाएगा। हमारा इरादा युद्ध के लक्ष्यों को लागू करने का है ताकि गाजा में हमास को पूरी तरह उखाड़ फेंका जाए। इस बीच, आतंकी समूह हमास ने युद्ध की अपेक्षित बहाली में देरी करने के लिए अधिक बंधकों को छोड़ने का वादा किया और वह इस्राइल पर फलस्तीनी लोगों की रिहाई का दबाव बढ़ा रहा है।

उधर, कतर तथा मिस्र व अमेरिका का दबाव है कि किसी भी तरह से युद्ध को और आगे बढ़ने से रोका जाए। सोमवार को हुई चौथे दिन तक कुल 51 इस्राइली व 19 अन्य राष्ट्रीयता वाले बंधक रिहा हो चुके हैं और अब तक 150 फलस्तीनी कैदी भी इस्राइल की जेलों से रिहा हो चुके हैं। मंगलवार को भी देर रात तक 10 या अधिक बंधकों की रिहाई की उम्मीद है। 


कब्र खोदकर फलस्तीनी शवों के अंग चोरी
इस्राइल में कब्र खोदकर फलस्तीनी शवों से अंगों की चोरी की जा रही है। यूरोप में मानवाधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था यूरो-मेड ह्यूमन राइट्स मॉनिटर ने कहा, इस मामले की स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय जांच कराई जाए। संस्था का आरोप है कि इस्राइली सेना के जवान कब्र खोदकर भी फलस्तीनी लाशों से अंग चुरा रहे हैं। जांच के दौरान कान, कॉर्निया, लिवर, किडनी, दिल जैसे अन्य महत्वपूर्ण अंग चोरी किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस्राइली सेना द्वारा उत्तरी गाजा पट्टी में अल-शिफा मेडिकल कॉम्प्लेक्स और इंडोनेशियाई अस्पताल से दर्जनों शवों को जब्त किया है। सेना ने सामूहिक कब्र खोदकर शवों को बाहर निकाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed