फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Hamas War Updates Fauda actor Idan Amedi seriously injured fighting in Gaza

Israel Hamas War: गाजा में संघर्ष के दौरान 'फौदा' एक्टर अमेदी गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

Tue, 09 Jan 2024 07:01 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम/ तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम/ तेल अवीव Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 09 Jan 2024 07:01 AM IST
सार

गाजा में इस्राइली सेना और हमास के बीच भीषण संघर्ष जारी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नेटफ्लिक्स वेब सीरीज 'फौदा' में नजर आए अभिनेता-गायक इदान अमेदी संघर्ष के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

विज्ञापन
Israel Hamas War Updates Fauda actor Idan Amedi seriously injured fighting in Gaza
Fauda Actor Idan Amedi - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गाजा में इस्राइली सेना और हमास के बीच संघर्ष जारी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नेटफ्लिक्स वेब सीरीज 'फौदा' में नजर आए अभिनेता-गायक इदान अमेदी संघर्ष के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। द टाइम्स ऑफ इस्राइल की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेदी गाजा पट्टी के खान यूनिस में हमास आतंकवादियों के खिलाफ इस्राइली सेना आईडीएफ के आरक्षित सैनिक के रूप में लड़ रहे थे। सोमवार को कथित तौर पर गंभीर रूप से घायल हो गए। अमेदी को सोमवार को हवाई मार्ग से अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेदी के पिता ने उनके घायल होने की पुष्टि की है। अभिनेता के चचेरे भाई ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उनके घायल होने की जानकारी साझा की और लोगों से अमेदी के जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना करने की अपील की। वहीं, इस्राइली राजनयिक अविया लेवी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, फौदा के अभिनेताओं में शामिल इदान अमेदी गाजा में लड़ते हुए गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करते हैं। 
विज्ञापन


इस्राइली हमले में हिजबुल्ला कमांडर विसाम अल-ताविल की मौत
इधर, गाजा में जारी जंग के बीच इस्राइल को लेबनान में ईरान समर्थित हिजबुल्ला और यमन में हूती विद्रोहियों का भी सामना करना पड़ रहा है। गाजा सीमाओं से परे युद्ध भड़कने के संकेतों के बीच जी-7 देशों व अमेरिका ने युद्ध को शीघ्र खत्म करने का रास्ता गंभीरता से निकालना शुरू कर दिया है। इटली, जर्मनी, यूरोपीय संघ और अमेरिकी विदेश मंत्रियों ने इस मुद्दे पर क्षेत्र का दौरा तेज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन सोमवार को इस्राइल पहुंच चुके हैं। इससे पहले वह यूएई और सऊदी अरब पहुंचे और गाजा पर चर्चा की। इसका मकसद शांति के लिए ठोस प्रयास शुरू करना था। उन्होंनें कहा, फलस्तीन क्षेत्र में व्यापक टकराव से बचना बेहद जरूरी है। उन्होंने इससे पहले जॉर्डन और कतर में पांच दिनी मध्य-पूर्व राजनयिक प्रयास भी शुरू किए। इस बीच, ईरान समर्थित अन्य आतंकी समूहों ने लेबनान की सीमा पर इस्राइली सेना, इराक और सीरिया में अमेरिकी सैनिकों के साथ-साथ लाल सागर में वाणिज्यिक जहाजों पर हमला किया है।


हिज्बुल्ला के साथ ‘एक और युद्ध’ की चेतावनी
यरूशलम। इस्राइल ने कहा कि हिज्बुल्ला ने उत्तरी इस्राइल में एक हवाई यातायात नियंत्रण अड्डे पर हमला किया है। सेना ने ईरान समर्थित आतंकी समूह के साथ ‘एक और युद्ध’ शुरू होने की चेतावनी दी और हमले किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed