फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Hamas War Updates Blinken says Israel intends to resume military operations in Gaza

Gaza Truce: 30 फलस्तीनियों की रिहाई के बदले हमास ने आठ बंधकों को छोड़ा, अमेरिका का युद्धविराम बढ़ाने पर जोर

Fri, 01 Dec 2023 03:17 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम/ तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम/ तेल अवीव Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 01 Dec 2023 03:17 AM IST
सार

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने गाजा में नागरिकों की सुरक्षा पर जोर दिया और कहा कि इस्राइल को गाजा में किसी भी सैन्य अभियान को फिर से शुरू करने से पहले फलस्तीनी नागरिकों की सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन
Israel Hamas War Updates Blinken says Israel intends to resume military operations in Gaza
Antony Blinken-Benjamin Netanyahu - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हमास ने गुरुवार देर रात गाजा पट्टी में छह और इस्राइली बंधकों को रिहा कर दिया। इस्राइली सेना ने बंधकों की रिहाई की पुष्टि की और कहा कि रेड क्रॉस द्वारा बंधकों को गुरुवार देर रात मिस्र ले जाया गया। इसके बाद उन्हें इस्राइल को सौंप दिया गया। इससे कुछ घंटे पहले हमास ने दो बंधकों को इस्राइल को सौंपा था। इस्राइल और हमास के बीच युद्धविराम समझौते के तहत लगातार सातवें दिन बंधकों की रिहाई हुई। इसके बाद इस्राइल ने 30 फलस्तीनी कैदियों को रिहा किया। माना जाता है कि अभी भी लगभग 140 बंधक हमास की कैद में हैं।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गाजा में इस्राइल-हमास के बीच युद्धविराम को और आगे बढ़ाने के लिए बातचीत जारी है। लेकिन अभी तक कोई सहमति नहीं बन पाई है। बता दें, युद्धविराम शुक्रवार तड़के समाप्त होने वाला है। इस बीच अमेरिका ने गाजा में इस्राइल और हमास के बीच युद्धविराम को आगे बढ़ाने पर जोर दिया है। तेल अवीव में मीडिया से बात करते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने जोर देकर कहा कि अभी हमारा पूरा ध्यान युद्धविराम को आगे बढ़ाने पर है, ताकि गाजा से अधिक बंधकों को रिहा कराया जा सके। हम युद्धविराम को बढ़ाने के लिए अपने सहयोगियों के साथ बातचीत कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस्राइल युद्धविराम बढ़ाने के लिए राजी नहीं...
ब्लिंकन ने तेल अवीव में इस्राइली नेताओं से मुलाकात करने के बाद कहा कि इस्राइल गाजा में लंबे समय तक युद्धविराम के लिए राजी होने को तैयार नहीं है। अगर हमास बंधकों को छोड़ना बंद करता है तो वह गाजा पर फिर से हमले शुरू कर देगा। साथ ही ब्लिंकन ने इस्राइल का समर्थन किया और कहा कि दुनिया के एकमात्र यहूदी राष्ट्र को यह सुनिश्चित करने का अधिकार है कि हमास सात अक्तूबर जैसा हमला दोबारा नहीं कर सके। शीर्ष अमेरिकी राजनयिक ने कहा कि गाजा पर अब हमास का नियंत्रण में नहीं रह सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्री ने गाजा में नागरिकों की सुरक्षा पर भी जोर दिया और कहा कि इस्राइल को गाजा में किसी भी सैन्य अभियान को फिर से शुरू करने से पहले फलस्तीनी नागरिकों की सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस्राइल की युद्ध कैबिनेट के साथ बैठक के दौरान ब्लिंकन ने आगाह किया है कि अगर गाजा में युद्ध आगे बढ़ता है तो इस्राइल पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ेगा। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अन्य अधिकारियों ने ब्लिंकन को बताया कि उन्हें उम्मीद है कि दक्षिणी गाजा में जमीनी सैन्य अभियान से कम नागरिक हताहत होंगे। सूत्रों ने कहा कि  इस्राइली सेना के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल हर्ज़ी हलेवी ने भी ब्लिंकन को बताया कि दक्षिणी गाजा में नियोजित ऑपरेशन में अधिक समय लग सकता है।

गाजा में ऑपरेशन जारी रखना जरूरी..
इस्राइली मंत्री और युद्ध कैबिनेट के सदस्य बेनी गांट्स ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री से कहा कि गाजा में ऑपरेशन जारी रहना चाहिए। गैंट्ज़ ने ब्लिंकन को बताया कि इस्राइल की सुरक्षा और पूरे क्षेत्र की स्थिरता के लिए हमें सैन्य अभियान पूरा करना होगा और पट्टी में हमास के खतरे को खत्म करना होगा। गैंट्ज़ ने समर्थन के लिए अमेरिका को भी धन्यवाद दिया।

गाजा में फिर से सैन्य अभियान शुरू करने के लिए इस्राइल को अमेरिका का समर्थन
वहीं, वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारी जॉन किर्बी ने कहा कि अमेरिका युद्धविराम खत्म होने के बाद गाजा में फिर से सैन्य अभियान शुरू करने के लिए इस्राइल का समर्थन करेगा। उन्होंने प्रेस ब्रीफिंग में पत्रकारों से कहा कि हम मानते हैं कि इस्राइल के पास हमास को खत्म करने का अधिकार है और इसके लिए इस्राइल को अमेरिका से समर्थन मिलना जारी रहेगा। किर्बी ने यह भी कहा कि अमेरिका दक्षिणी गाजा में निर्दोष नागरिकों की पर्याप्त सुरक्षा किए बिना इस्राइल सैन्य अभियान को दक्षिण की ओर बढ़ने का समर्थन नहीं करता है। 

दो फलस्तीनियों की गोलीबारी में तीन इस्राइलियों की मौत
यरूशलम के एक बस स्टॉप पर गुरुवार को फलस्तीनी बंदूकधारियों की गोलीबारी में तीन इस्राइलियों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। इस आतंकी हमले से क्षेत्र में हिंसा ने एक बार फिर शहर की शांति भंग कर असहज स्थिति में ला दिया। इस घटना के बाद युद्धविराम आगे जारी रहना खतरे में पड़ सकता है। यह घटना सुबह 7:40 बजे (स्थानीय समय) घटी। इस दौरान दो ऑफ-ड्यूटी सैनिकों और एक सशस्त्र नागरिक ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों आतंकी मुराद नाम्र (38) और इब्राहिम (30) मारे गए। दोनों हमास के सदस्य थे और आतंकी गतिविधियों में दोनों को जेल में डाला गया था। दोनों एम-16 असॉल्ट राइफल से लैस थे।    

कठिन हो सकती हैं आगे की शर्तें
युद्धविराम की आगे की शर्तें अधिक कठिन मानी जा रही हैं क्योंकि हमास द्वारा बंधक बनाए गए अधिकतर महिलाओं और बच्चों की रिहाई हो गई है और हमास की ओर से सैनिकों तथा पुरुषों को रिहा करने के एवज में बड़ी मांगे रखी जा सकती हैं। बुधवार की रिहाई के बाद हमास की ओर से रिहा इस्राइलियों की संख्या 73 हो गई।


मध्यस्थता में कतर मिस्र, अमेरिका प्रमुख
कतर के विदेश मंत्रालय ने कहा कि युद्धविराम की शर्तें पहले वाली ही रहेंगी जिसके तहत हमास 10 इस्राइली बंधकों को प्रतिदिन रिहा कर रहा है और बदले में इस्राइल 30 फलस्तीनी कैदियों को छोड़ रहा है। दोनों के बीच कतर, मिस्र और अमेरिकी राजनयिक मध्यस्थता की भूमिका निभा रहे हैं। युद्धविराम को यथासंभव लंबे समय तक जारी रखने का अंतरराष्ट्रीय दबाव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed