फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel-Hamas war update US president Biden Says Egypt to Allow Gaza Aid Trucks Through Rafah Crossing

Gaza War: गाजा में मानवीय मदद के प्रवेश के लिए मिस्र तैयार, बाइडन बोले- शुक्रवार को सामग्री पहुंचने की उम्मीद

Thu, 19 Oct 2023 03:20 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 19 Oct 2023 03:20 AM IST
सार

इस्राइल की यात्रा पूरी करने के बाद अमेरिका लौटते समय एयर फोर्स वन विमान में पत्रकारों से बात करते हुए बाइन ने कहा कि गाजा तक मानवीय सहायता पहुंच शायद शुक्रवार से शुरू हो जाएगी, क्योंकि मिस्र को प्रवेश देने के लिए सड़क को जोड़ने की आवश्यकता है।
 

विज्ञापन
Israel-Hamas war update US president Biden Says Egypt to Allow Gaza Aid Trucks Through Rafah Crossing
Joe Biden, Benjamin Netnayahu - फोटो : X/PrimeMinisterOfIsrael

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि गाजा में मानवीय सहायता ले जाने वाले लगभग 20 ट्रकों को प्रवेश की अनुमति देने को राफा क्रॉसिंग को खोलने के लिए मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी के साथ एक समझौता हुआ है। बाइडन ने इस्राइल दौरे के बाद यह घोषणा की। बाइडन की यात्रा के दौरान इस्राइली सरकार ने मानवीय सहायता को मिस्र की सीमा से बमबारी वाले क्षेत्र में प्रवेश करने से नहीं रोकने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


इस्राइल से अमेरिका लौटते समय एयर फोर्स वन विमान में पत्रकारों से बात करते हुए बाइडन ने कहा कि गाजा में मानवीय सहायता शायद शुक्रवार से शुरू हो जाएगी, क्योंकि मिस्र को प्रवेश देने के लिए सड़क को जोड़ने की आवश्यकता है। साथ ही बाइडन ने उन मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन किया कि उन्होंने हाल के दिनों में इस्राइल को संकेत दिया है कि अगर लेबनान स्थित आतंकी संगठन हिजबुल्लाह इस्राइल के खिलाफ युद्ध में शामिल होता है तो अमेरिकी सेना आतंकवादी समूह से लड़ने के लिए इस्राइली सेना के अभियान में शामिल हो जाएगी। पत्रकारों के सवाल पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यह सच नहीं है, उन्होंने ऐसा कभी नहीं कहा। 
विज्ञापन

 

व्हाइट हाउस के अनुसार, इस्राइल की यात्रा के बाद बाइडन और अल-सिसी ने बातचीत की। इस बीच, मिस्र के राष्ट्रपति अल-सिसी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने फोन कॉल बात की और इस दौरान बमबारी वाले क्षेत्र में मानवीय सहायता के प्रवेश में तेजी लाने के तरीकों पर चर्चा की।

व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी से बात की। दोनों नेताओं ने गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए चल रहे समन्वय और पीड़ितों तक सहायता सामग्री पहुंचाना सुनिश्चित करने के तंत्र पर चर्चा की। दोनों नेता संयुक्त राष्ट्र की मानवीय अपील पर तत्काल और मजबूत अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया को प्रोत्साहित करने के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए।  

बयान ने कहा गया, दोनों नेता मध्य पूर्व में स्थिरता बनाए रखने, संघर्ष को बढ़ने से रोकने और क्षेत्र में स्थायी शांति का माहौल बनाने की आवश्यकता पर सहमत हुए। दोनों नेताओं ने अमेरिका और मिस्र के बीच स्थायी, रणनीतिक साझेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की।

गाजा, वेस्ट बैंक के लिए 10 करोड़ डॉलर की अमेरिकी मदद
इस्राइली पीएम नेतन्याहू के साथ बैठक के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि वह दो राष्ट्र समाधान का समर्थन करते हैं, ताकि इस्राइल व फलस्तीन को लोग शांति से रह सकें। उन्होंने गाजा और वेस्ट बैंक के लिए 10 करोड़ डॉलर की मानवीय मदद की भी घोषणा की। बाद में, बाइडन ने कहा, 10 करोड़ डॉलर की मदद युद्ध से प्रभावित और विस्थापित फलस्तीनियों के लिए है। उन्होंने कहा, ऐसी व्यवस्था बनाएंगे, जिससे मदद जरूरतमंदों तक पहुंचे, हमास या आतंकी समूहों के पास नहीं।



संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका का वीटो
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में गाजा पट्टी तक मानवीय मदद पहुंचाने के लिए युद्ध रोकने की मांग वाले प्रस्ताव पर अमेरिका ने वीटो लगा दिया, जिससे वह पास नहीं हो सका।  प्रस्ताव ब्राजील ने पेश किया था। अमेरिका ने प्रस्ताव के मूलपाठ पर आपत्ति जताई।

वेस्ट बैंक में पांच फलस्तीनियों की हत्या 
फलस्तीनी रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने बताया कि इस्राइल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में इस्राइली सेना ने पांच फलस्तीनी नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी। जिनमें से दो नब्लस शहर में और तीन रामल्लाह में मारे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed