{"_id":"653825c6dc84b144e206c205","slug":"israel-hamas-war-update-israeli-army-increased-air-strikes-across-gaza-hundreds-of-palestinians-killed-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gaza War: इस्राइल ने गाजा में 400 जगहों पर की बमबारी, 704 फलस्तीनियों की मौत, हमास के तीन डिप्टी कमांडर ढेर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Gaza War: इस्राइल ने गाजा में 400 जगहों पर की बमबारी, 704 फलस्तीनियों की मौत, हमास के तीन डिप्टी कमांडर ढेर
Wed, 25 Oct 2023 07:33 AM IST
गुलाम अहमद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
Published by: गुलाम अहमद
Updated Wed, 25 Oct 2023 07:33 AM IST
सार
इस्राइली सेना की बमबारी में गाजा में 24 घंटे में 704 लोगों की मौत हुई है। इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को फिर दोहराया कि हमास को पूरी तरह खत्म करने के बाद ही अभियान बंद होगा।
विज्ञापन
Gaza War
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इस्राइली सेना ने गाजा में हमास के ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं। बीते 24 घंटों में इस्राइल सेना ने 400 से अधिक ठिकानों पर बमबारी की। इसमें हमास के तीन डिप्टी कमांडरों समेत सैकड़ों फलस्तीनी नागरिक और आतंकी मारे गए हैं। गाजा में 24 घंटे में 704 लोगों की मौत हुई है। इस्राइल ने मस्जिदों में निर्मित हमास के कई कमांड सेंटर ध्वस्त कर दिए। एक सुरंग भी नष्ट कर दी, जिसके जरिये आतंकी समुद्र के रास्ते इस्राइल में घुसपैठ करते थे।
विज्ञापन
गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इस्राइल के हवाई हमले में अब तक 5,791 फलस्तीनी नागरिक मारे गए हैं। इनमें 704 की मौत पिछले 24 घंटे के दौरान हुए हमलों में हुई है। मंत्रालय ने यह भी बताया कि मृतकों में 2,360 बच्चे और 1,100 से ज्यादा महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
बमबारी में 15 घर जमीदोंज
वहीं, अधिकारियों ने बताया कि एक दिन के भीतर बमबारी में 15 घर जमीदोंज हो गए हैं। खान यूनिस में एक पेट्रोल स्टेशन पर बमबारी में एक ही परिवार के कुछ सदस्यों समेत कई लोग मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं। ये सभी पूर्वी गाजा से भागकर पेट्रोल स्टेशन में शरण लिए हुए थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, मंगलवार को गाजा पट्टी पर इस्राइल के हवाई हमलों ने कई रिहायशी इमारतें तबाह हो गईं और मलबे के नीचे कई परिवार दफन हो गए।
विज्ञापन
खान यूनिस में अस्पताल के पास बमबारी
गाजा के खान यूनिस में रेड क्रिसेंट एजेंसी के मुख्यालय और एक अस्पताल के पास इस्राइली सेना ने बमबारी की है। रेड क्रिसेंट ने कहा कि खान यूनिस में इस्राइल के हवाई हमले में कई लोगों को चोटें आईं और बड़े पैमाने पर क्षति हुई। बयान में कहा गया है कि अस्पताल में 4,000 से अधिक विस्थापित फलस्तीनी शरण लिए हुए हैं।
हमास को पूरी तरह खत्म करने के बाद ही बंद होगा अभियान
इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को फिर दोहराया कि हमास को पूरी तरह खत्म करने के बाद ही अभियान बंद होगा। इस्राइली चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल हजी हलेवी ने साफ कहा कि हम गाजा में जमीनी हमले के लिए तैयार हैं। वहीं, इस्राइली सेना के प्रवक्ता डैनियल हगारी ने कहा, सेना को अगले चरण की कार्रवाई के लिए सरकार से निर्देशों का इंतजार है। उन्होंने कहा, लड़ाई लंबी चलने का अंदेशा है। बंधकों की रिहाई के लिए बातचीत में मिस्र और कतर अहम भूमिका निभा रहे हैं।
इस्राइल ने गाजा में संघर्ष विराम के आह्वान को किया खारिज
इस्राइल ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र की उच्च स्तरीय बैठक में यूएन प्रमुख, फलस्तीनियों और कई देशों के गाज में संघर्ष विराम के आह्वान को खारिज कर दिया और फिर से हमास को पूरी तरह खत्म करने की कसम खाई। इस्राइल ने कहा कि गाजा में संघर्ष पूरी आजाद दुनिया का युद्ध है। इस्राइली विदेश मंत्री एली कोहेन ने सात अक्तूबर के हमास के हमलों के जवाब में गाजा पर कार्रवाई को रोकने की मांग को खारिज कर दिया। उन्होंने सवाल किया कि शिशुओं की हत्या, महिलाओं के साथ दुष्कर्म, उन्हें जलाने और एक बच्चे का सिर काटने के लिए क्या जवाबी कार्रवाई हो सकती है। कोहेन ने कहा कि किसी ऐसे व्यक्ति के साथ युद्धविराम के लिए कैसे सहमत हो सकते हैं, जिसने आपके अस्तित्व को खत्म करने की कसम खाई है।