{"_id":"652da79fdf44f246c102845c","slug":"israel-hamas-war-pm-netanyahu-antony-blinken-took-shelter-in-bunker-after-sirens-in-tel-aviv-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel War: तेल अवीव में सायरन बजने पर नेतन्याहू और ब्लिंकन को बंकर में छिपना पड़ा, अमेरिका ने कही यह बात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel War: तेल अवीव में सायरन बजने पर नेतन्याहू और ब्लिंकन को बंकर में छिपना पड़ा, अमेरिका ने कही यह बात
Tue, 17 Oct 2023 02:44 AM IST
गुलाम अहमद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
Published by: गुलाम अहमद
Updated Tue, 17 Oct 2023 02:44 AM IST
सार
इस घटना के संबंध में अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू और युद्ध कैबिनेट के साथ ब्लिंकन की बैठक के दौरान हवाई हमले के सायरन बजने लगे और उन्होंने पांच मिनट के लिए बंकर में शरण ली।
विज्ञापन
Antony Blinken-Benjamin Netanyahu
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल-हमास के बीच युद्ध जारी है। एक तरफ इस्राइली सेना गाजा पट्टी में बमबारी कर रही है, वहीं हमास की तरफ से भी इस्राइल पर रॉकेट दागे जा रहे हैं। इस बीच, तेल अवीव में सोमवार को रॉकेट हमले की आशंका के बीच सायरन बजने के बाद इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन को कुछ समय के लिए एक बंकर में छिपना पड़ा। इस घटना ने शीर्ष अमेरिकी राजनयिक के सामने जोखिमों को रेखांकित किया। ब्लिंकन इस समय संघर्ष को रोकने के लिए मध्य पूर्व के दौरे पर हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने बताया कि इस्राइल की यात्रा पर पहुंचे ब्लिंकन और नेतन्याहू की रक्षा मंत्रालय के कमांड सेंटर में बैठक चल रही थी, तभी हवाई हमले का सायरन बजा। जिस कारण उन्हें पांच मिनट के लिए बंकर में जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ब्लिंकन और नेतन्याहू तेल अवीव में इस्राइल के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। इस दौरान प्रधानमंत्री कार्यालय के पास सायरन बजने लगा, जो रॉकेट खतरे का संकेत दे रहा था। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ आए अधिकारियों और पत्रकारों को भी एक सुरक्षित भूमिगत स्थान पर जाने का निर्देश दिया गया।
अमेरिकी सीनेटरों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुई थी देरी
बता दें, रविवार को एक बार फिर इस्राइली शहरों पर रॉकेट हमले के कारण अमेरिकी सीनेटरों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में देरी हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस्राइल के तेल-अवीव, होलोन, रामत गण, रिशोन लेजियन और बीट डेगन शहरों में रविवार देर शाम सायरन की आवाज सुनाई दी थी। इसी वजह से शाम सात बजे निर्धारित अमेरिकी सीनेटरों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में देरी हो गई। इस्राइल की मैगन डेविड एडोम बचाव सेवा के अनुसार, रॉकेट हमले में अब तक कितनी जनहानि या संपत्ति हानि हुई है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। अधिकारी जांच कर रहे हैं।
अमेरिका के यह सीनटर शामिल
अमेरिकी सीनेट में बहुमत के नेता चक शूमर (डी-एनवाई) के साथ-साथ सीनेटर बिल कैसिडी (आर-एलए), सीनेटर जैकी रोसेन (डी-एनवी), सीनेटर मिट रोमनी (आर-यूटी) और सीनेटर मार्क केली (डी-एजेंड) सहित अन्य सीनेटर इस्राइल पहुंचे हैं। सीनेटर शूमर ने बताया कि रॉकेट हमले के कारण सीनेटर, पत्रकार सहित अन्य लोगों को सुरक्षा के लिहाज से तहखानों की ओर जाना पड़ गया।
बाइडन कर सकते हैं इस्राइल का दौरा
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन जल्द ही इस्राइल का दौरा कर सकते हैं। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उन्हें निमंत्रित किया है। इसकी जानकारी देते हुए इस्राइल के प्रधानमंत्री कार्यालय की प्रवक्ता ताल हेनरिक ने जल्द ही राष्ट्रपति बाइडन की मेजबानी करने की उम्मीद जताई। हालांकि, इस्राइल या अमेरिका की तरफ से राष्ट्रपति बाइडन की यात्रा की संभावित तिथि के बारे में कुछ नहीं कहा गया है। गौरतलब है कि हमास के हमले के बाद अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन इस्राइल की यात्रा कर चुके हैं।