{"_id":"686546f5839684836d0305c3","slug":"israel-hamas-war-pm-benamin-netanyahu-makes-a-big-statement-after-gaza-war-no-trace-of-hamas-found-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel Hamas War: 'गाजा युद्ध के बाद हमास का नामोनिशान नहीं रहेगा,' इस्राइली पीएम नेतन्याहू का बड़ा एलान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel Hamas War: 'गाजा युद्ध के बाद हमास का नामोनिशान नहीं रहेगा,' इस्राइली पीएम नेतन्याहू का बड़ा एलान
Wed, 02 Jul 2025 08:19 PM IST
हिमांशु चंदेल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरूशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरूशलम
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Wed, 02 Jul 2025 08:19 PM IST
सार
Israel Hamas War: इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने साफ कर दिया है कि गाजा में युद्ध खत्म होने के बाद हमास का कोई अस्तित्व नहीं बचेगा। दूसरी तरफ अमेरिका ने 60 दिन के युद्धविराम का प्रस्ताव रखा है, जिसे लेकर हमास और मध्यस्थ देशों के बीच बातचीत जारी है।
विज्ञापन
इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ कर दिया है कि गाजा में युद्ध खत्म होने के बाद हमास का कोई वजूद नहीं रहेगा। बुधवार को अपने बयान में नेतन्याहू ने कहा कि गाजा से हमास का पूरी तरह सफाया किया जाएगा और इस्राइल की सुरक्षा को सबसे ऊपर रखा जाएगा। नेतन्याहू लंबे समय से हमास के खिलाफ अभियान चला रहे हैं और अब उन्होंने यह साफ संदेश दिया है कि युद्ध के बाद गाजा में हमास की कोई जगह नहीं होगी।
इसी बीच, अमेरिका भी इस मुद्दे को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने की कोशिश में जुटा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि इस्राइल 60 दिनों के युद्धविराम पर सहमत हो गया है। ट्रंप ने हमास से अपील की है कि वह जल्द से जल्द इस प्रस्ताव को स्वीकार करे, क्योंकि हालात और ज्यादा खराब हो सकते हैं। अमेरिका पिछले कुछ हफ्तों से इस्राइल और हमास पर युद्ध रोकने के लिए दबाव बना रहा है।
हमास ने प्रस्ताव पर दी प्रतिक्रिया
हमास ने भी इस पूरे घटनाक्रम पर बयान जारी किया है। हमास ने कहा है कि उसे मध्यस्थों से प्रस्ताव मिला है और वह इस पर बातचीत कर रहा है। हमास का कहना है कि वह बातचीत के जरिए समझौते की कोशिश कर रहा है और सभी पक्षों के बीच जो मतभेद हैं, उन्हें सुलझाने के प्रयास जारी हैं। हालांकि, हमास ने अभी तक किसी अंतिम फैसले की घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
गाजा में जंग से तबाही
गाजा में बीते कई महीनों से जारी संघर्ष ने इलाके को पूरी तरह तबाह कर दिया है। हजारों लोगों की मौत हो चुकी है, बड़ी संख्या में लोग घायल हैं और आम नागरिकों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल, अस्पताल और जरूरी सुविधाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्धविराम की मांग लगातार उठ रही है।
ये भी पढ़ें: क्यों ट्रंप से तनाव के बीच सियासी दल बनाने को तैयार मस्क, डेमोक्रेटिक-रिपब्लिकन के लिए कितनी बड़ी चुनौती?
इस्राइल की रणनीति साफ
इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने यह भी साफ किया कि उनका मकसद सिर्फ हमास को हराना नहीं, बल्कि उसे पूरी तरह खत्म करना है। उन्होंने कहा कि गाजा में स्थायी शांति तभी आ सकती है जब हमास जैसी आतंकी ताकतें पूरी तरह खत्म हो जाएं। इस्राइल अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा।
ये भी पढ़ें: ब्राजील में हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे जिनपिंग; चीन ने बताया कौन लेगा उनकी जगह
अमेरिका की कोशिशें रंग लाएंगी?
अब सबकी नजर इस पर टिकी है कि क्या अमेरिका की पहल से गाजा में जंग रुक सकती है। ट्रंप का कहना है कि उन्होंने जो प्रस्ताव दिया है, वह सभी पक्षों के हित में है। हालांकि, अभी तक हमास की ओर से कोई साफ सहमति नहीं मिली है। अगर हमास प्रस्ताव मान लेता है, तो दो महीने का युद्धविराम लागू हो सकता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर गाजा में दो महीने का युद्धविराम लागू होता है, तो इससे आम लोगों को राहत मिलेगी और शांति की दिशा में कदम बढ़ सकते हैं। हालांकि, नेतन्याहू के हमास को खत्म करने वाले बयान से साफ है कि इस्राइल किसी भी तरह की ढील देने के मूड में नहीं है। आने वाले दिनों में मध्यस्थ देशों की भूमिका और महत्वपूर्ण हो सकती है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन