फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel-Hamas War Joe Biden Isreal visit Hamas Gaza stripe Egypt President

Israel-Hamas War: 'गाजा पर कब्जे की कोशिश बड़ी गलती होगी', अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने इस्राइल को दी चेतावनी

Mon, 16 Oct 2023 10:03 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 16 Oct 2023 10:03 AM IST
सार

साक्षात्कार के दौरान जो बाइडन ने कहा कि उनकी टीम गाजा में रह रहे लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों में भेजने के लिए चर्चा कर रहे हैं। महिलाओं और बच्चों को संघर्ष क्षेत्र से बाहर निकालने के लिए मिस्र सरकार से बीतचीत की है।

विज्ञापन
Israel-Hamas War Joe Biden Isreal visit Hamas Gaza stripe Egypt President
Joe Biden - फोटो : Social Media

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच जारी युद्ध में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन इस्राइल का दौरा करने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, आंतरिक सूत्रों से अभी तक इस्राइल के दौरे को लेकर कोई भी चर्चा नहीं गई है। एक साक्षात्कार के दौरान राष्ट्रपति बाइडन ने गाजा पट्टी पर लंबे समय से कब्जा करने की कोशिश पर इस्राइल को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि इस्राइल को लंबे समय तक गाजा पट्टी को अपने नियंत्रण में नहीं रखना चाहिए। अमेरिकी राष्ट्रपति के अनुसार इस्राइल युद्ध के नियमों के अनुसार कार्य करेगा। निर्दोष नागरिकों को दवा, पानी और भोजन पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह एक बड़ी गलती होगी। मेरे हिसाब से गाजा में जो हुआ उसकी वजह हमास था और हमास सभी फलस्तीनियों का प्रतिनिधित्व नहीं करता। यह साक्षात्कार रविवार को तब आया जब इस्राइली रक्षा बल गाजा पर हमले की तैयारी कर रहे थे। इस हमले के डर से हजारों लोग अपने घरों को छोड़कर दक्षिण की तरफ भाग रहे हैं। 
विज्ञापन


मध्यस्थता के लिए मिस्र पर दवाब
बाइडन और इस्राइली नेता आखिरी बार सितंबर में संयुक्त राष्ट्र की बैठक में न्यू यॉर्क में मिले थे। इस साल प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के इस्राइली न्यायिक शाखा से सत्ता छीनने के प्रयास के बाद से ही दोनों देशों के संबंधों में खटास पैदा हो गई थी। अमेरिकी रक्षा मंत्री एंटनी ब्लिंकन सऊदी और मिस्र के नेताओं से मिलने के बाद सोमवार को इस्राइल जा सकते हैं। इस्राइल और हमास के बीच जारी युद्ध पर चर्चा करने के लिए मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने भी जो बाइडन को आमंत्रित किया है। फलस्तीन और इस्राइली नेता संघर्ष में मध्यस्थता करने के लिए मिस्र पर दवाब डाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साक्षात्कार के दौरान जो बाइडन ने कहा कि उनकी टीम गाजा में रह रहे लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों में भेजने के लिए चर्चा कर रहे हैं। महिलाओं और बच्चों को संघर्ष क्षेत्र से बाहर निकालने के लिए मिस्र सरकार से बीतचीत की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सीधे हस्तक्षेप करने का कोई मतलब नहीं बनता है। उन्होंने सांसदों पर इस्राइल और यूक्रेन को और सैन्य सुरक्षा प्रदान करने के लिए जोर डाला है। 


इस्राइल हमास के बीच जारी संघर्ष में अबतक 1400 इस्राइली और 2500 के करीब गाजा में नागरिकों की मौत हो चुकी है। वहीं सैकड़ों इस्राइली नागरिकों को हमास के आतंकियों ने गाजा पट्टी में बंधक बना रखा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed