फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel hamas war: Israel Says It Killed 3 Hamas Members In Strike On West Bank

Israel Tension: इस्राइल का दावा- हमास के तीन सदस्य ढेर; फलस्तीन का आरोप- अस्पताल में घुसे और गोलियां बरसाईं

Wed, 04 Dec 2024 08:53 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 04 Dec 2024 08:53 AM IST
सार

इस्राइल और हमास के बीच चल रही जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। इस्राइल द्वारा हमास को खत्म करने का संकल्प गाजा पट्टी के लोगों पर भारी पड़ रहा। वहीं, हमास भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा।

विज्ञापन
Israel hamas war: Israel Says It Killed 3 Hamas Members In Strike On West Bank
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

हमास और इस्राइल एक साल से अधिक समय जंग लड़ रहे हैं। इस्राइल द्वारा हमास को खत्म करने का संकल्प गाजा पट्टी के लोगों पर भारी पड़ रहा। यह शहर मलबों के ढेर में तब्दील हो गया है। वहीं, हमास भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। इस बीच, इस्राइली सेना ने मंगलवार को बताया कि उसने हमास के तीन सदस्यों को मार गिराया है। बता दें, यह जानकारी फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दो लोगों के मारे जाने की सूचना के बाद सामने आई है। 

विज्ञापन


वायुसेना ने वाहनों पर हमला किया
इस्राइली सेना ने कहा, 'कब्जे वाले वेस्ट बैंक शहर तुबास के पास हमारी वायुसेना ने वाहनों पर हमला किया। इस हमले में हमास के तीन सदस्य मारे गए, जिन्होंने पहले से ही एक आतंकवादी हमले की योजना बनाई थी। सैनिकों ने हमले के आसपास के क्षेत्र में एक लक्ष्य बनाकर निशाना साधा। इसमें चार हथियारों का पता लगाया।'
विज्ञापन


फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय का यह दावा
फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने पहले कहा था कि अकाबा में एक वाहन पर इस्राइल द्वारा किए हमले में दो फलस्तीनियों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। सभी को तुबास के एक अस्पताल में ले जाया गया। मगर बाद में कहा गया कि इस्राइली बलों ने उसी अस्पताल पर छापा मारा। हालांकि, सेना ने इस बात से साफ इनकार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अकाबा क्षेत्र में हमला करने की रच रहे थे साजिश: इस्राइल
इस्राइली सेना ने पहले ही बताया था कि वायुसेना ने खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आतंकवादी सेल को निशाना बनाया जो अकाबा क्षेत्र में हमला करने वाला था। उसने कहा था कि सेना की एक इकाई को शवों को जमा करने के लिए भेजा गया और तुबास में तुर्की अस्पताल के क्षेत्र में ऑपरेशन चलाया गया। हालांकि, उसने साफ इस बात पर भी जोर दिया था किवे अस्पताल में दाखिल नहीं हुए थे।

मीडिया रिपोर्ट में कुछ और ही...
इस्राइल अक्सर अभियानों के दौरान मारे गए फलस्तीनियों के शवों को जब्त कर लेता है, विशेष रूप से उन लोगों के शवों को जो उग्रवादी समूहों से संबंधित होते हैं, हालांकि अभियान के समय अस्पताल के पास मौजूद पत्रकारों ने सैनिकों को शवों को ले जाते नहीं देखा था। ऐसा एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है। 


अस्पताल के अंदर घुसी सेना
फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने आरोप लगाया है कि इस्राइली सेना ने अस्पताल को घेर लिया था। अंदर घुसकर गोली चलाईं। इतना ही नहीं कर्मचारियों और मरीजों पर भी हमला किया और उनमें से कई को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed