फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Hamas war Indian origin man stood by the country Israeli Defense Force Israel defense minister

Israel: 'मैं देश के साथ खड़ा हूं', हमास के हमले के बीच एक भारतीय नागरिक ने किया इस्राइल में रहने का फैसला

Mon, 16 Oct 2023 08:06 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 16 Oct 2023 08:06 AM IST
सार

भारतीय मूल के व्यक्ति ने बताया कि वह यहां पिछले 10 सालों से रह रहे हैंय़ यहीं पर उन्होंने अपना नाम कमाया है। इस्राइल के इस बुरे समय में वह देश के साथ खड़े हैं। 

विज्ञापन
Israel Hamas war Indian origin man stood by the country Israeli Defense Force Israel defense minister
Israel Hamas War - फोटो : Social Media

विस्तार

हमास के खिलाफ चल रहे युद्ध में फंसे भारतीयों में से 10 साल से इस्राइल में रहने वाले एक भारतीय ने वहीं रहने का निश्चय किया है। उन्होंने कहा कि वह इस समय इस्राइल के साथ खड़े हैं। राजस्थान के पुष्कर के कालो बाबा ने अपना स्थान नहीं बताने के शर्त पर कहा कि उनके बुरे समय में इसी देश ने उनकी सहायता की थी। यहां उन्हें कमाई का साधन मिला और नाम कमाने का मौका भी मिला।
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं यहां रहता हूं। मेरा यहां कारोबार और खुद का घर है। मौजूदा समय में चल रहे युद्ध को देखकर डर लग रहा है, लेकिन यहां अन्य परिवार भी रह रहे हैं और मैं उनके बीच सुरक्षित हूं। अन्य लोगों के साथ मिलकर मैं शाकाहारी भारतीय खाना बनाता है, जिसे हम इस्राइली सेनाओं को खिलाते हैं। मैं यहां पिछले 10 सालों से रह रहा हूं और यहीं मैंने अपना नाम कमाया है। इस्राइल के इस बुरे समय में मैं देश के साथ खड़ा हूं। अन्य लोगों की तरह मैं भी शांति चाहता हूं।'
विज्ञापन


लेबनान सीमा पर इस्राइली सेनाओं पर गोलीबारी
सोशल मीडिया साइट एक्स पर इस्राइली वायु सेना ने एक पोस्ट किया। उन्होंने अपने इस पोस्ट में बताया, 'वायु सेना के लड़ाकू हेलीकॉप्टर अब लेबनान में सैन्य इंफ्रास्ट्रचर में पर हमला कर रहा है। इसी दौरान लेबनान सीमा पर इस्राइल रक्षा बलों (आईडीएफ) पर भी गोलीबारी की गई, इसपर आईडीएफ ने भी जवाबी कार्रवाई की।'
विज्ञापन
विज्ञापन




उत्तर के साथ युद्ध करने में कोई दिलचस्पी नहीं: योव गैलेंट
इस्राइली रक्षा बल ने बताया कि लेबनान की तरफ से इस्राइली क्षेत्र में नौ रॉकेट दागे गए। आईडीएफ एरियल डिफेंस एरे ने पांच रॉकेट को रोक दिया। इस्राइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा कि उन्हें उत्तरी क्षेत्र में युद्ध करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। एक वीडियो जारी करते हुए उन्होंने कहा, 'हमें उत्तर के साथ युद्ध करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। हम स्थिति को बढ़ाना नहीं चाहते हैं।'


गैलेंट ने आगे कहा, 'अगर हिजबुल्लाह युद्ध का मार्ग अपनाता है तो उसे इसके लिए भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। लेकिन वह खुद को रोक लेता है तो हम स्थिति का सम्मान करते हुए चीजें जैसी चल रही थी वैसा ही छोड़ देंगे।' 

हमास के खिलाफ जारी युद्ध में अबतक 1400 इस्राइली नागरिकों और गाजा पट्टी में करीब 2500 लोगों की मौत हो चुकी है। हमास के आतंकियों ने गाजा पट्टी में सैकड़ों से ज्यादा इस्राइलियों को बंधक बना रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed