फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Hamas War Egypt agrees to send humanitarian aid to Gaza through Rafah crossing Joe Biden Warning

'अगर हमास ने कुछ किया...': गाजा में अमेरिकी मदद पहुंचाने को मिस्र तैयार, पर बाइडन ने दी आतंकी संगठन को चेतावनी

Thu, 19 Oct 2023 08:34 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 19 Oct 2023 08:34 AM IST
सार

मिस्र ने पहले चरण में अमेरिका की ओर से गाजा के लिए 20 ट्रक की शुरुआती मदद भेजने पर सहमति जता दी है। मिस्र इसके लिए राफा क्रासिंग खोलेगा। 

विज्ञापन
Israel Hamas War Egypt agrees to send humanitarian aid to Gaza through Rafah crossing Joe Biden Warning
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने गाजा में मदद भेजने पर मिस्र से की बातचीत। - फोटो : Social Media

विस्तार

आतंकी संगठन हमास की ओर से इस्राइल पर किए गए हमले के 13 दिन बाद भी दोनों पक्षों के बीच संघर्ष जारी है। गाजा पट्टी से हमास के आतंकी लगातार रॉकेट हमले कर रहे हैं। हालांकि, इस्राइल भी इनका माकूल जवाब दे रहा है। इस बीच इस्राइल की ओर कई कड़े कदम उठाने की वजह से गाजा में मानवीय संकट पैदा हो गया है। एक दिन पहले ही गाजा में एक अस्पताल में हुए धमाके में सैकड़ों लोगों की मौत भी हुई थी। इन स्थितियों के मद्देनजर अमेरिका ने गाजा पट्टी में राहत सामग्री पहुंचाने का निर्णय लिया है। हालांकि, यह मदद इस्राइल की सीमा की तरफ से न भेजकर मिस्र की गाजा से लगती सीमा पर मौजूद राफा क्रॉसिंग से भेजी जाएगी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से हुई लंबी बातचीत के बाद मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्तह अल-सिसी इस क्रॉसिंग को खोलने पर सहमत हो गए हैं। 
विज्ञापन


गाजा को भेजी जा रही मदद के बीच बाइडन की हमास को चेतावनी
मिस्र ने पहले चरण में अमेरिका की ओर से गाजा के लिए 20 ट्रक की शुरुआती मदद भेजने पर सहमति जता दी है। मिस्र इसके लिए राफा क्रासिंग खोलेगा। हालांकि, इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने हमास को चेतावनी दी है कि अगर आतंकियों ने इस राहत सामग्री को हड़पने की या उस पर कब्जा करने की कोशिश की तो, यह मानवीय मदद यहीं बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन


बाइडन ने कहा, "अल-सिसी गाजा के लिए 20 ट्रक भेजने के लिए राफा क्रॉसिंग के गेट खोलने पर सहमत हो गए हैं। उनका मानना है कि इन ट्रकों को पहुंचने में आठ घंटे लगेंगे। यह काफी स्पष्ट समझौता रहा। हम चाहते थे कि जितने ज्यादा से ज्यादा ट्रक पहुंचाए जा सकें, उन्हें भेजा जाए। मुझे लगता है 150 के आसपास...हमारे बीच प्रतिबद्धता है कि जैसे ही यह ट्रक सीमा पार करेंगे, गाजा की तरफ मौजूद संयुक्त राष्ट्र के लोग इन्हें लोगों को बांट देंगे, जिसमें कुछ समय लगेगा। लेकिन अगर हमास के लोगों ने इसे जब्त करने की कोशिश की या आगे नहीं बढ़ने दिया तो यह राहत सामग्री मिलना तुरंत ही बंद हो जाएगी, क्योंकि हम ऐसी कोई मदद भेजेंगे ही नहीं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बुधवार को इस्राइल दौरे पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की और अमेरिका के इस्राइल के साथ खड़े रहने की प्रतिबद्धता जताई। इस दौरे के बाद उन्हें इस्राइल के पड़ोसी देशों के राष्ट्राध्यक्षों से भी मिलना था और गाजा के लिए मानवीय मदद मुहैया कराने पर बात करनी थी। हालांकि, गाजा के अस्पताल में मंगलवार देर रात हुए हमले के बाद बाइडन की ये मुलाकातें एक-एक कर रद्द हो गईं। इसके बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस्राइल से लौटने के दौरान मिस्र के राष्ट्रपति से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed