{"_id":"609fbc348ebc3eb1f46a6cd6","slug":"israel-hamas-war-10-killed-in-an-air-strike-on-a-house-in-gaza","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्राइल-हमास संघर्ष: गाजा के मकान पर हवाई हमले में 10 फिलिस्तीनियों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इस्राइल-हमास संघर्ष: गाजा के मकान पर हवाई हमले में 10 फिलिस्तीनियों की मौत
Sat, 15 May 2021 09:00 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, गाजा सिटी
पीटीआई, गाजा सिटी
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sat, 15 May 2021 09:00 PM IST
सार
पिछले महीने यरुशलम में तनाव से शुरू हुआ यह संघर्ष व्यापक पैमाने पर फैल गया है। अरब और यहूदियों की मिश्रित आबादी वाले इस्राइली शहरों में रोज हिंसा देखी जा रही है। इस्राइल और हमास के बीच जारी लड़ाई के दौरान वेस्ट बैंक में भी फिलिस्तीनियों ने व्यापक पैमाने पर प्रदर्शन किया और सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने कई शहरों में इस्राइली सेना के साथ झड़प की।
विज्ञापन
गाजा में इस्राइल का हवाई हमला
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजा सिटी में शनिवार तड़के इस्राइल के हवाई हमले में कम से कम 10 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई, जिनमें अधिकांश बच्चे थे। बता दें कि गाजा के उग्रवादी हमास शासकों के साथ लड़ाई शुरू होने के बाद से इस्राइल के एक हमले में मरने वाले लोगों की यह सबसे अधिक संख्या है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि ये हिंसक घटनाएं ऐसे वक्त में हो रही है जब फिलिस्तीनी शनिवार को 'नकबा दिवस' मना रहे हैं। इस दिन वे वे 1948 के युद्ध में इस्राइल की ओर से मारे गए हजारों फिलिस्तीनियों को याद करते हैं। इस वजह से संघर्ष के और तेज होने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
बता दें कि इस्राइल-फलस्तीन मामलों के लिए अमेरिका के उप सहायक विदेश मंत्री हादी आम्र संघर्ष को कम करने की कोशिश के तौर पर शुक्रवार को इस्राइल पहुंचे थे। इस बीच, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) इसे लेकर रविवार को एक बैठक का आयोजन कर सकती है।
विज्ञापन
हालांकि, मिस्र के एक खुफिया अधिकारी ने बताया कि इस्राइल ने एक साल के संघर्ष विराम के उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया है जिसे हमास ने स्वीकार कर लिया था।
सोमवार की रात से लेकर अब तक हमास ने इस्राइल में सैकड़ों रॉकेट दागे हैं। गाजा में कम से कम 126 लोगों की मौत हो गई है जिनमें 31 बच्चे और 20 महिलाएं शामिल हैं। इस्राइल में सात लोगों की मौत हो गई है जिनमें छह साल का बच्चा और एक सैनिक शामिल है।
गाजा से रॉकेट दागने और फलस्तीनियों पर इस्राइल की बमबारी शनिवार तड़के भी जारी रही। गाजा सिटी में एक शरणार्थी शिविर के पास तीन मंजिला मकान पर हवाई हमले में कम से कम आठ बच्चे और दो महिलाएं मारी गईं।
मोहम्मद अबू हताब ने पत्रकारों को बताया कि उनकी पत्नी और पांच बच्चे रिश्तेदारों के साथ ईद का जश्न मनाने गए थे। उनकी पत्नी तथा छह से 14 साल के तीन बच्चे मारे गए जबकि 11 साल का बच्चा लापता है। केवल पांच महीने का बच्चा उमर जीवित है।
इसके कुछ देर बाद हमास ने बताया कि उसने हवाई हमले के जवाब में दक्षिण इस्राइल में कई रॉकेट दागे हैं।
इससे एक दिन पहले इस्राइल ने रातभर टैंक से हवाई हमले किए जिससे कुछ शहरों में तबाही मच गई तथा एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग अपने घरों को छोड़कर भाग गए। इस्राइली सेना ने बताया कि अभियान में 160 युद्धक विमानों ने 40 मिनट में 80 टन विस्फोटक गिराए और सुरंगों के उस जाल को नष्ट कर दिया जिनका इस्तेमाल हमास करता था।
इस्राइली मीडिया ने कहा कि सेना का मानना है कि सुरंगों में दर्जनों उग्रवादी मारे गए। हमास और इस्लामिक जिहादी उग्रवादी समूह ने 20 लोगों की मौत की पुष्टि की है लेकिन सेना का कहना है कि असल संख्या इससे कहीं अधिक है।
सैकड़ों फलस्तीनियों ने वेस्ट बैंक में गाजा अभियान और यरुशलम में इस्राइली कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने फलस्तीनी झंडे लहराते हुए इस्राइली सैनिकों पर पथराव किया। सैनिकों ने कम से कम 10 प्रदर्शनकारियों को गोली मार दी। एक सैनिक को चाकू मारने की कोशिश में एक और फलस्तीनी मारा गया।
एक ऑनलाइन वीडियो में पूर्वी यरुशलम में एक युवा यहूदी नागरिक पिस्तौल से गोलियां चलाते हुए दिख रहा है।
इस्राइल की उत्तरी सीमा पर सेना ने तब गोलियां चलाई, जब लेबनान और फलस्तीन के प्रदर्शनकारियों का एक समूह सीमा पर कंटीली तारों को काटकर घुस गया। इस दौरान एक लेबनानी मारा गया।
इस्राइली मीडिया ने बताया कि पड़ोसी देश सीरिया की ओर से इस्राइल में तीन रॉकेट दागे गए लेकिन वे या तो सीरियाई क्षेत्र में गिरे या खाली इलाकों में। अभी यह पता नहीं चला है कि किसने रॉकेट दागे।
पूर्वी यरुशलम में इस महीने की शुरुआत में तनाव तब शुरू हुआ जब फलस्तीनियों ने शेख जर्रा में निष्कासनों के खिलाफ प्रदर्शन किया और इस्राइली पुलिस ने अल-अक्सा मस्जिद में कार्रवाई की।
यह लड़ाई सोमवार को शुरू हुई जब यरुशलम को बचाने का दावा करने वाले हमास ने लंबी दूरी के रॉकेट दागने शुरू किए। इस्राइल ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कई हवाई हमले किए।
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि है हमास इन रॉकेट हमलों के लिए भारी कीमत चुकाएगा। इस्राइल ने गुरुवार को 9000 आरक्षित सैनिकों को गाजा सीमा पर सेना में शामिल होने के लिए कहा था।