फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel, Hamas prepare for negotiations in Egypt ahead of possible ceasefire

Gaza War: इस्राइल-हमास के बीच युद्धविराम की बढ़ने लगी उम्मीदें, मिस्र की मेजबानी में कल दोनों पक्षों की वार्ता

Sun, 05 Oct 2025 09:09 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला काहिरा।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला काहिरा। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 05 Oct 2025 09:09 PM IST
सार

Gaza War: युद्धविराम और बंधकों की रिहाई को लेकर इस्राइल और हमास अप्रत्यक्ष वार्ता के लिए तैयार हैं। मिस्र दोनों पक्षों की मेजबानी करेगा। दोनों पक्षों ने अमेरिका की शांति योजना की कुछ शर्तें स्वीकार की हैं, जिससे बातचीत की उम्मीदें बढ़ी हैं।  
 

विज्ञापन
Israel, Hamas prepare for negotiations in Egypt ahead of possible ceasefire
गाजा में तबाही का मंजर। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

इस्राइल और हमास सोमवार को मिस्र में अप्रत्यक्ष वार्ता की तैयारी कर रहे हैं, क्योंकि युद्धविराम की उम्मीदें बढ़ने लगी हैं। इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इस हफ्ते युद्धविराम और बंधकों की रिहाई हो सकती है। 
विज्ञापन

 
यह बातचीत ऐसे समय में होने जा रही है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास के उस बयान का स्वागत किया है, जिसमें उसने अमेरिका की योजना के कुछ हिस्सों को स्वीकार किया है। इससे पहले इस्राइल भी इस युद्ध को खत्म करने के अमेरिका के नए प्रयासों का समर्थन कर चुका है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: नेपाल में बारिश का कहर: भूस्खलन और बाढ़ से 51 की मौत, यातायात बाधित-उड़ानें रद्द, भारत ने दिया मदद का भरोसा
विज्ञापन
विज्ञापन


मिस्र के विदेश मंत्रालय ने कहा कि मिस्र सोमवार को इस्राइल और हमास के प्रतिनिधिमंडलों की मेजबानी करेगा ताकि इस्राइली बंधकों के बदले फलस्तीनी कैदियों के आदान‑प्रदान पर चर्चा हो सके। मिस्र के एक अधिकारी ने कहा कि अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ भी इन वार्ताओं में शामिल हो रहे हैं। अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर यह जानकारी दी। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि हम उन सभी बंधकों की रिहाई के सबसे नजदीक हैं।


एबीसी के कार्यक्रम 'दिस वीक' में रूबियो ने कहा कि अगर हमास ट्रंप की योजना को स्वीकार कर लेता है तो दो चरण होंगे- बंधकों की रिहाई और इस्राइल का उस पीली रेखा तक पीछे हटना, जहां वह अगस्त 2024 में था। आठ इस्लामी देशों के विदेश मंत्रियों ने रविवार को एक संयुक्त बयान जारी कर संभावित युद्धविराम की दिशा में उठाए जा रहे कदमों का स्वागत किया। 

ये भी पढ़ें: ट्रंप ने गाजा में खींचा शांति प्रस्ताव का नया खाका; कहा- इस्राइल तैयार, हमास की सहमति का इंतजार

उन्होंने कहा कि गाजा पर नियंत्रण को एक अंतरिम समिति को सौंपने पर सहमति स्वागत योग्य कदम है। इसके साथ ही उन्होंने यह अपील भी की कि इस प्रस्ताव को लागू करने के लिए ठोस व्यवस्था पर सहमति बनाने के लिए तुरंत बातचीत शुरू की जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि फलस्तीनी प्राधिकरण को गाजा में फिर से जिम्मेदारी सौंपी जानी चाहिए, ताकि गाजा और वेस्ट बैंक को एक साथ मिलाया जा सके। साथ ही, अगर सुरक्षा को लेकर समझौता हो जाता है, तो इसका नतीजा यह होना चाहिए कि इस्राइल गाजा से पूरी तरह पीछे हटे। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed