फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   israel hamas new truce talks starts france president headed to qatar

Israel: इस्राइल हमास के बीच फिर से युद्धविराम कराने की कोशिशें तेज, फ्रांस के राष्ट्रपति कतर रवाना

Sun, 03 Dec 2023 08:26 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 03 Dec 2023 08:26 AM IST
सार

मैक्रां ने कहा कि 'हम उस स्थिति में आ गए हैं, जब इस्राइल की सरकार को बेहद सटीकता से अपने उद्देश्य तय करने की जरूरत है। हमास का पूरी तरह से सफाया क्या हो सकता है? अगर ऐसा होगा तो इसमें 10 साल तक लग सकते हैं।'

विज्ञापन
israel hamas new truce talks starts france president headed to qatar
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन - फोटो : social media

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच एक और युद्धविराम कराने की कोशिशें तेज हो गई हैं। शनिवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां ने कहा कि वह गाजा में फिर से हिंसा शुरू होने को लेकर चिंतित हैं। मैक्रां ने ये भी कहा कि वह कतर जा रहे हैं ताकि इस्राइल हमास के बीच एक और युद्धविराम कराया जा सके। बता दें कि इस्राइल हमास के बीच हुआ युद्धविराम शुक्रवार को खत्म हो गया, जिसके बाद हिंसा का दौर फिर शुरू हो गया है। 
विज्ञापन


'हमास का सफाया होने में 10 साल लग सकते हैं'
फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां COP28 सम्मेलन में हिस्सा लेने दुबई पहुंचे हुए थे। इस दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने इस्राइल और हमास के बीच एक और युद्धविराम कराने की कोशिशें शुरू करने की बात कही। मैक्रां ने कहा कि 'हम उस स्थिति में आ गए हैं, जब इस्राइल की सरकार को बेहद सटीकता से अपने उद्देश्य तय करने की जरूरत है। हमास का पूरी तरह से सफाया क्या हो सकता है? अगर ऐसा होगा तो इसमें 10 साल तक लग सकते हैं।'
विज्ञापन


मैक्रां ने कहा कि 'इस्राइल में फलस्तीनी लोगों की जिंदगी की कीमत पर शांति नहीं आ सकती। इसे लेकर स्पष्टवादी होने की जरूरत है।' फ्रांसीसी राष्ट्रपति के बयान पर इस्राइली पीएम के सलाहकार मार्क रीगव ने कहा कि 'इस्राइल भी नहीं चाहता कि लड़ाई होने पर गोलीबारी में गाजा में आम नागरिकों की मौत हो। इस्राइल हमास को निशाना बना रहा है, जिसने मासूम नागरिकों का नरसंहार किया। इस्राइल गाजा में आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी कोशिश कर रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


युद्धविराम की समाप्ति के बाद गाजा में फिर शुरू हुई हिंसा
बता दें कि इस्राइल हमास के बीच हुए पहला युद्धविराम 24 नवंबर से शुरू होकर करीब एक हफ्ते तक चला। इस दौरान दोनों तरफ से बंधकों को रिहा किया गया। यह युद्धविराम शुक्रवार को खत्म हो गया, जिसके बाद फिर से हिंसा का दौर शुरू हो गया है, जिस पर दुनियाभर के देशों ने चिंता जाहिर की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed