फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel fired rockets at Hezbollah overnight in response to attack on Golan Heights football field

West Asia Unrest: इस्राइल ने हिजबुल्ल्ला पर रात भर बरसाए रॉकेट, नेतन्याहू बोले- हमले की भारी कीमत चुकानी होगी

Mon, 29 Jul 2024 06:12 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, तेल अवीव
एजेंसी, तेल अवीव Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 29 Jul 2024 06:12 AM IST
सार

लेबनान के चरमपंथी समूह हिजबुल्ला के साथ लड़ाई शुरू होने के बाद से इस्राइल की उत्तरी सीमा पर यह सबसे घातक हमला माना जा रहा है। उधर, हिजबुल्ला ने हमले से इन्कार किया है। इस्राइली सेना ने कहा, वायुसेना ने रातभर लेबनानी क्षेत्र के भीतर व दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्ला के कई आतंकी ठिकानों पर हमले किए।

विज्ञापन
Israel fired rockets at Hezbollah overnight in response to attack on Golan Heights football field
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई/ रॉयटर्स

विस्तार

 गोलन हाइट के फुटबॉल मैदान पर हुए रॉकेट हमले से भड़के इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हिजबुल्ला को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। इस बीच जवाबी कार्रवाई करते हुए इस्राइल ने शनिवार को पूरी रात हिजबुल्ला के ठिकानों पर रॉकेट बरसाए। इस्राइल के कब्जे वाले गोलन हाइट के फुटबॉल मैदान पर हुए रॉकेट हमले में 12 बच्चों व किशोरों की मौत हो गई थी, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए थे।

विज्ञापन


लेबनान के चरमपंथी समूह हिजबुल्ला के साथ लड़ाई शुरू होने के बाद से इस्राइल की उत्तरी सीमा पर यह सबसे घातक हमला माना जा रहा है। उधर, हिजबुल्ला ने हमले से इन्कार किया है। इस्राइली सेना ने कहा, वायुसेना ने रातभर लेबनानी क्षेत्र के भीतर व दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्ला के कई आतंकी ठिकानों पर हमले किए। इनमें चब्रिहा, बोरज एल चमाली, बेका, कफर किला, रब एल थलाथीन, खियाम व तायर हरफा क्षेत्र में स्थित हथियारों के भंडार व आतंकी बुनियादी ढांचे शामिल रहे।
विज्ञापन


हिजबुल्ला के मुख्य प्रवक्ता मोहम्मद अफीफ ने कहा कि समूह हमले से साफ इन्कार करता है। हिजबुल्ला का किसी हमले से इन्कार करना असामान्य बात है। दूसरी तरफ, इस्राइली सेना ने कहा कि उसके विश्लेषण के अनुसार, रॉकेट दक्षिणी लेबनान के चेबा गांव के उत्तर में स्थित क्षेत्र से दागा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द इस्राइल लौटेंगे पीएम नेतन्याहू
नेतन्याहू फिलहाल अमेरिका दौरे पर हैं। उनके कार्यालय ने कहा कि प्रधानमंत्री जल्द से जल्द अमेरिका से स्वदेश लौट रहे हैं। हालांकि, उसने इसका समय नहीं बताया। नेतन्याहू इस्राइल पहुंचने के बाद सुरक्षा कैबिनेट की बैठक करेंगे।

  • विदेश मंत्री इस्राइल काट्ज ने चैनल 12 से कहा, इसमें कोई संदेह नहीं कि हिजबुल्ला ने इस हमले से सभी हदें पार कर दी हैं। हमारे जवाब से उसे यह पता चल जाएगा। हम उस पल के करीब पहुंच रहे हैं, जब हमें एक पूर्ण युद्ध का सामना करना पड़ेगा।

हिजबुल्ला का 3 लड़ाकों के मारे जाने का दावा
गोलन हाइट पर हमले से पहले शनिवार को सीमा पार हिंसा हुई थी, जिसमें हिजबुल्ला ने उसके तीन लड़ाकों के मारे जाने की बात कही थी। हालांकि, उसने यह नहीं बताया कि यह हिंसा कहां हुई।



दक्षिण गाजा के भीतरी हिस्से में घुसे टैंक, 66 की मौत
इस्राइली सेना ने दक्षिणी गाजा के भीतरी हिस्सों में टैंक भेजे हैं। टैंक दक्षिणी गाजा के खान यूनिस के पूर्व में स्थित अल-करारा, अल-जन्ना व बानी सुहैला शहरों में अंदर तक घुस गए हैं। गाजा के स्वास्थ्य कार्यालय ने पिछले 24 घंटे के दौरान इस्राइली हमलों में 66 फलस्तीनियों के मारे जाने का दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed