फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel does not want to occupy or annex Gaza: PM Netanyahu

Gaza War: 'गाजा पर कब्जा नहीं चाहता इस्राइल, हमास को खत्म करना मकसद', इस्राइली पीएम नेतन्याहू का बड़ा बयान

Thu, 07 Aug 2025 10:50 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 07 Aug 2025 10:50 PM IST
सार

Gaza War: इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि उनका देश गाजा पर कब्जा नहीं करना चाहता और न ही उसका विलय करना चाहता। उन्होंने कहा, हमारा लक्ष्य हमास को खत्म कर गाजा को अस्थायी सरकार को सौंपना है। उन्होंने गाजा में मानवीय संकट पर अंतरराष्ट्रीय आलोचना को खारिज करते हुए कहा कि दो मिलियन टन राहत सामग्री भेजी गई, पर वितरण में बाधा आई।

विज्ञापन
Israel does not want to occupy or annex Gaza: PM Netanyahu
बेंजमिन नेतन्याहू, इस्राइली पीएम - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को कहा कि उनका देश गाजा पट्टी पर कब्जा या उसे अपने देश में मिलाना नहीं चाहता। उनका एकमात्र लक्ष्य हमास को नष्ट करना और फिर गाजा को एक अस्थायी सरकार को सौंपना है। प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने यह भी कहा कि युद्ध खत्म होने के बाद इस्राइल गाजा की सुरक्षा अपने हाथ में लेना चाहता है।
विज्ञापन


भारतीय पत्रकारों के एक समूह से बातचीत में नेतन्याहू ने बताया कि गाजा में अब तक दो मिलियन टन से ज्यादा खाने-पीने का सामान भेजा जा चुका है, लेकिन इन सामग्रियों को रास्ते में रोक दिया गया।
विज्ञापन


इस्राइल के प्रधानमंत्री की यह टिप्पणी उस समय आई है, जब गाजा में मानवीय संकट को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी सरकार की भारी आलोचना हो रही है। पिछले 22 महीनों में इस्राइली सैन्य हमलों में करीब 60,000 लोग मारे गए हैं। इस्राइल ने यह युद्ध सात अक्तूबर 2023 को हमास के हमले के बाद शुरू किया था, जिसमें लगभग 1,200 लोग मारे गए थे और 251 लोगों को बंधक बना लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: छह साल की भारतीय मूल की बच्ची और होटल कर्मचारी...; हाल ही में आयरलैंड में बढ़ी नस्लीय हिंसा ने डराया

नेतन्याहू ने कहा, हमारा मकसद गाजा पर कब्जा करना या उसका अपने में विलय करना नहीं है। हमारा मकसद हमास को खत्म करना, बंधकों को वापस लाना और फिर गाजा को एक अस्थायी सरकार को सौंप देना है। उन्होंने कहा, हम गाजा को कभी भी फलस्तीनी प्राधिकरण या हमास के हवाले नहीं करेंगे। हम वहां की पूरी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेंगे और वहां एक सुरक्षा घेरे का निर्माण करेंगे। 

उन्होंने यह भी कहा, हम चाहते हैं कि यह युद्ध जल्द से जल्द खत्म हो। अगर हमास हथियार डाल दे और बंधकों को रिहा कर दे, तो युद्ध कल ही खत्म हो सकता है। यहां तक कि गाजा के फलस्तीनी भी अब हमास से लड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस्राइल गाजा को एक 'निःशस्त्रीकृत क्षेत्र' (डी-मिलिटराइज्ड जोन) बनाना चाहता है। उन्होंने कहा, हम युद्ध को जल्द खत्म करना चाहते हैं और इस जीत पर फोकस कर रहे हैं। 

 
गाजा में भोजन और दवाइयों की भारी कमी को लेकर भी इस्राइल पर अंतरराष्ट्रीय दबाव लगातार बढ़ रहा है। लेकिन नेतन्याहू ने इस आलोचना को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, हमने अब तक 2 मिलियन टन से ज्यादा खाद्य सामग्री गाजा भेजी है। लेकिन ये सामग्री बीच में रोक दी गई। हमने हजारों ट्रकों को गाजा जाने की अनुमति दी है। उन्होंने कहा, मैंने ही सहायता ट्रकों के लिए रास्ते खोलने का फैसला किया था। समस्या वितरण में है। हमास ने ही मानवीय संकट को जन्म दिया है।

ये भी पढ़ें: 'डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक के लिए संयुक्त अरब अमीरात एक संभावित जगह', पुतिन का बड़ा बयान

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह भारत आएंगे, तो नेतन्याहू ने कहा कि वह जल्द ही भारत आना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भारत और इस्राइल के बीच सहयोग बढ़ाने की काफी संभावनाएं हैं, खासकर खुफिया जानकारी साझा करने और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने के सवाल पर नेतन्याहू ने कहा कि यह दोनों देशों के हित में होगा कि इस मुद्दे को बातचीत के जरिए सुलझाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed