फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel designates Lashkar-e-Taiba terror organisation ahead of Mumbai Attacks 15th anniversary amid Hamas Oper

Israel: 'लश्कर-ए-तैयबा आज से हमारे लिए भी आतंकी संगठन', मुंबई हमलों की 15वीं बरसी से पहले इस्राइल का बड़ा एलान

Tue, 21 Nov 2023 01:10 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 21 Nov 2023 01:10 PM IST
सार

इस्राइली दूतावास ने कहा कि इसे लेकर सभी तरह के जरूरी दस्तावेजी कार्यवाही और सत्यापन पूरा कर लिया गया है और इसी के साथ अब लश्कर-ए-तैयबा इस्राइल की अवैध आतंकी संगठनों की सूची में शामिल हो गया है।

विज्ञापन
Israel designates Lashkar-e-Taiba terror organisation ahead of Mumbai Attacks 15th anniversary amid Hamas Oper
इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू। - फोटो : एक्स/बेंजामिन नेतन्याहू

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष को शुरू हुए अब डेढ़ महीने से ज्यादा समय बीत चुका है। इसमें हजारों लोगों की जान जा चुकी है। इस बीच भारत ने इस्राइल पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे आतंकवाद तक करार दे दिया। अब इस्राइल ने आतंक को लेकर भारत की दृढ़ता का समर्थन करते हुए पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को अपनी आतंकी संगठनों की सूची में शामिल कर लिया है। भारत में इस्राइली दूतावास ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


इस्राइली दूतावास की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 26/11 के मुंबई हमलों की 15वीं बरसी के मद्देनजर इस्राइल ने लश्कर-ए-तैयबा को आतंकी संगठन घोषित करने का फैसला किया है। इस बारे में भारत सरकार की तरफ से इस्राइल से कोई अपील नहीं की गई, इसके बावजूद देश की तरफ से खुद यह कदम उठाया गया है। 
विज्ञापन


इस्राइली दूतावास ने कहा कि इसे लेकर सभी तरह के जरूरी दस्तावेजी कार्यवाही और सत्यापन पूरा कर लिया गया है और इसी के साथ अब लश्कर-ए-तैयबा इस्राइल की अवैध आतंकी संगठनों की सूची में शामिल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई हमले में गई थी इस्राइली नागरिकों की जान
गौरतलब है कि मुंबई में 26 नवंबर 2008 को लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादियों ने मुम्बई को बम विस्फोटों और गोलीबारी से दहला दिया था। इस आतंकी हमले में 166 लोग मारे गए थे और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। यह हमला 29 नवंबर तक चला था। इसमें नौ आतंकवादी भी मारे गए थे और जिंदा पकड़े गए आतंकवादी कसाब को बाद में फांसी दी गई थी।


पाकिस्तानी आतंकियों ने यहूदियों के उपासना स्थल चबाड हाउस (नरीमन हाउस) को भी निशाना बनाया था। दो हमलावरों ने यहूदियों को बंधक बना लिया था। यहां उन्होंने रब्बी गैब्रिएल होल्ट्जबर्ग और उनकी गर्भवती पत्नी रिवकाह होल्ट्जबर्ग सहित छह लोगों की हत्या कर दी थी। इस घटना की इजरायल ने कड़ी निंदा की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed