फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   israel denied hamas changes in qatar ceasefire proposal send his nagotiating team

Israel: हमास के संघर्ष विराम समझौते को इस्राइल ने ठुकराया, जानिए किन मुद्दों पर अटकी है बात

Sun, 06 Jul 2025 08:53 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 06 Jul 2025 08:53 AM IST
सार

हमास ने इस प्रस्ताव में कथित तौर पर तीन बदलाव करने की मांग की है। जिसके तहत हमास स्थायी तौर पर संघर्ष विराम पर वार्ता जारी रखने की मांग कर रहा है।

विज्ञापन
israel denied hamas changes in qatar ceasefire proposal send his nagotiating team
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : एक्स@netanyahu

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष विराम की कोशिशें जारी हैं। दोनों पक्षों के बीच कतर द्वारा मध्यस्थता की जा रही है। कतर ने संघर्ष विराम के लिए प्रस्ताव तैयार किया है, लेकिन हमास ने उसमें कुछ बदलाव किए हैं, जिस पर इस्राइल ने आपत्ति जताई और प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है। 
विज्ञापन


इस्राइल का प्रतिनिधिमंडल कतर रवाना
इस्राइली प्रधानमंत्री ने वार्ताकारों की एक टीम को कतर भेजा है, जो संघर्ष विराम प्रस्ताव में बदलाव पर बात करेगी। इस बीच इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू रविवार को अमेरिका दौरे पर रवाना हो रहे हैं। जहां उनकी मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से होगी। वॉशिंगटन में दोनों नेताओं के बीच गाजा और संघर्ष विराम की कोशिशों पर बात हो सकती है। 
विज्ञापन


हमास की इन मांगों पर अटकी बात
हमास ने शुक्रवार को अमेरिका और इस्राइल के समर्थन वाले प्रस्ताव को समर्थन दिया था, जिसमें समझौते के 60 दिनों में आधे जीवित इस्राइली बंधकों और आधे मृत इस्राइलियों को लौटाने की बात है। ये रिहाई पांच चरण में होगी। हमास ने इस प्रस्ताव में कथित तौर पर तीन बदलाव करने की मांग की है। जिसके तहत हमास स्थायी तौर पर संघर्ष विराम पर वार्ता जारी रखने की मांग कर रहा है। साथ ही गाजा में राशन की आपूर्ति पूरी तरह से शुरू करने और आईडीएफ के पूर्व के संघर्ष विराम की स्थिति में लौटने की मांग कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- War: युद्ध में यूक्रेन का 70 फीसदी बुनियादी ढांचा तबाह, रूस को भी बड़ी क्षति; लाखों टन गोला-बारूद इस्तेमाल

बंधकों के परिजनों ने जताई नाराजगी
इस्राइल ने हमास की इन मांगों को ठुकरा दिया है। हालांकि आगे बातचीत जारी रखने का फैसला किया है और अपने प्रतिनिधिमंडल को रविवार को दोहा रवाना किया। हालांकि इस्राइल की तरफ से ये नहीं बताया गया है कि उसे कौन सी मांग स्वीकार्य नहीं है। वहीं बंधकों के परिवारों ने सिर्फ आधे बंधकों की रिहाई के समझौते पर नाराजगी जाहिर की और कहा कि इस तरह से चरणबद्ध तरीके से बंधकों की रिहाई से बेहद अस्थिरता का माहौल होता है, जो बंधकों के परिजनों के लिए काफी कष्टकारक होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed