फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel defense minister warns Iran Tehran to burn if continues firing missiles

Israel-Iran: इस्राइली रक्षा मंत्री की ईरान को चेतावनी, कहा- अगर मिसाइलें दागनी बंद नहीं कीं तो जलेगा तेहरान

Sat, 14 Jun 2025 03:39 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 14 Jun 2025 03:39 PM IST
सार

इस्राइल ने शुक्रवार को ईरान के परमाणु कार्यक्रमों पर हमला किया था। जवाब में ईरान ने इस्राइल पर मिसाइलें दागीं। इस पर इस्राइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने ईरान को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर ईरान इस्राइल पर मिसाइलें दागनी बंद नहीं करता है तो तेहरान जल जाएगा। 

विज्ञापन
Israel defense minister warns Iran Tehran to burn if continues firing missiles
इजराइल काट्ज, रक्षा मंत्री, इस्राइल - फोटो : एएनआई

विस्तार

इस्राइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने शनिवार को ईरान को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर उसने मिसाइलें दागनी बंद नहीं कीं तो तेहरान जल जाएगा। रक्षा मंत्री ने एक बैठक के दौरान यह बात कही। 

विज्ञापन


रक्षा मंत्री काट्ज ने शनिवार को इस्राइल रक्षा बलों (आईडीएफ) के चीफ ऑफ स्टाफ इयाल जमीर, मोसाद के निदेशक डेविड बार्निया और अन्य शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ स्थिति का आकलन करने के लिए बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर ईरान इस्राइली नागरिकों को नुकसान पहुंचाएगा, तो उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। काट्ज ने जोर देकर कहा, 'अगर अयातुल्ला अली खामेनेई इस्राइली घरेलू मोर्चे पर मिसाइलों से हमला करना जारी रखते हैं, तो तेहरान जल जाएगा।'
विज्ञापन


ईरान ने शनिवार रात को इस्राइल पर किया जवाबी हमला
इजराइल काट्ज की यह टिप्पणी तब आई है, जब शुक्रवार सुबह इस्राइल ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर हमला किया था। बाद में, ईरान ने शनिवार रात को इस्राइल पर जवाबी हमला किया और मिसाइलें दागीं। स्राइल ने अब तक अपने हमलों को ईरानी परमाणु और सैन्य प्रतिष्ठानों तक सीमित रखा है और उनसे जुड़े प्रमुख अधिकारियों को निशाना बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Trump: 'ईरान के पास बातचीत का दूसरा मौका, वरना कुछ नहीं बचेगा', तेहरान को ट्रंप की धमकी

इस्राइल का मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बंद
इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए इस्राइल का मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि हवाई अड्डा अगली सूचना तक बंद रहेगा। 


ईरान ने 200 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं
आईडीएफ ने कहा कि ईरान ने कल रात से लेकर अब तक कई बार इस्राइल पर करीब 200 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। आईडीएफ ने दावा किया कि अधिकांश मिसाइलों को हवाई सुरक्षा ने रोक दिया है। सेना ने कहा कि छोटी संख्या की मिसाइलें हवाई सुरक्षा को भेदकर निकल गईं, जो हताहतों और क्षति का कारण बनीं। सेना ने बताया कि जिन जगहों पर मिसाइलें गिरीं, उनमें तेल अवीव, रमत गण और मध्य इस्राइल के रिशोन लेजियन के आवासीय क्षेत्र शामिल हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि ईरानी मिसाइल हमलों में तीन इस्राइली लोग मारे गए और 70 अन्य घायल हो गए। 

ये भी पढ़ें: Iran: इस्राइली हमले से ईरान के न्यूक्लियर ठिकाने पर फैला रेडिएशन, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी का दावा

इस्राइली वायु सेना और नौसेना ने मार गिराए ड्रोन
आईडीएफ ने कहा कि उसके सभी बेस, जिसमें एयर बेस भी शामिल हैं, सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। सेना ने बताया कि शुक्रवार को दागे गए 100 ड्रोन के अलावा, रात भर इस्राइल पर दागे गए कई ड्रोन को इस्राइली वायु सेना और नौसेना ने मार गिराया। 

संबंधित वीडियो


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed