फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   donald Trump says Iran has second chance to come to nuclear deal as Israel Iran conflict

Trump: 'ईरान के पास बातचीत का दूसरा मौका, वरना कुछ नहीं बचेगा', तेहरान को ट्रंप की धमकी

Sat, 14 Jun 2025 02:26 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 14 Jun 2025 02:26 PM IST
सार

इस्राइल और ईरान के बीच संघर्ष छिड़ने के बाद अमेरिका ने अपने युद्धक जहाजों को पश्चिम एशिया में तैनात कर दिया है। ये बदलाव इस्राइल की मदद के लिए किया गया है।

विज्ञापन
donald Trump says Iran has second chance to come to nuclear deal as Israel Iran conflict
Trump - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्राइली हमलों के बीच ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान जल्द से जल्द परमाणु समझौते पर सहमत हो जाए और अपने परमाणु कार्यक्रम को बंद कर दे। ट्रंप ने कहा कि ईरान के पास यह दूसरा मौका है लड़ाई को और बढ़ने से रोकने का वरना कुछ नहीं बचेगा। वहीं इस्राइल ने ईरान पर हमले जारी रखने की बात कही है। ईरान और इस्राइल के बीच जारी संघर्ष के बीच ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा की। 
विज्ञापन


अमेरिका ने इस्राइल की मदद के लिए भेजे अपने युद्धक जहाज
व्हाइट हाउस ने कहा कि उनका ईरान पर हमले में कोई हाथ नहीं है, लेकिन ट्रंप ने कहा कि इस्राइल ने उनके हथियारों का इस्तेमाल करके ही ईरान के परमाणु केंद्रों और बैलिस्टिक मिसाइल उत्पादन केंद्रों पर हमला किया। ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि 'अमेरिका दुनिया में सबसे खतरनाक हथियार बनाता है। इस्राइल के पास ऐसे बहुत सारे हथियार हैं और उन्हें ये भी पता है कि इन हथियारों का कैसे इस्तेमाल करना है।' 
विज्ञापन


इस्राइल और ईरान के बीच संघर्ष छिड़ने के बाद अमेरिका ने अपने युद्धक जहाजों को पश्चिम एशिया में तैनात कर दिया है। ये बदलाव इस्राइल की मदद के लिए किया गया है। अमेरिका का डेस्ट्रॉयर यूएसएस थॉमस हडनर भूमध्यसागर की तरफ रवाना हो गया है। एक और डेस्ट्रॉयर भी पूर्वी भूमध्य सागर की तरफ बढ़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Israel vs. Iran: मोसाद ने कैसे ईरान में बनाया ड्रोन का बेस, कहां किए हमले; किन सैन्य अफसरों को मारा, वजह क्या?

ईरान ने परमाणु समझौते पर चर्चा को बताया बेकार
ईरान के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि इस्राइल के हमले के बाद अमेरिका के साथ परमाणु समझौते पर चर्चा करना अर्थहीन है। ईरानी विदेश मंत्रालय के इस बयान से रविवार को दोनों देशों के बीच ओमान में होने वाली बैठक खटाई में पड़ गई है। हालांकि मंत्रालय को बातचीत को पूरी तरह से खारिज नहीं किया। मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने कहा कि अमेरिका ने जो किया है, उसके बाद बातचीत करना बेकार है। उन्होंने कहा कि इस्राइल ने हमला कर सभी रेड लाइन क्रॉस कर दी हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed